चाहिए.शराबबंदी के प्रति लोगों को किया जागरूक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Jan 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

लैपटॉप के माध्यम से दी जा रही जानकारी मेजरगंज : प्रखंड के पचहरवा पंचायत स्थित महादलित बस्ती में सोमवार को लैपटॉप के जरिये लोगों को शराब से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गयी. संबंधित पंचायत के विकास मित्र नूतन कुमारी ने बताया कि पंचायत के सभी दलित व महादलित टोला में जाकर लैपटॉप के […]
विज्ञापन
लैपटॉप के माध्यम से दी जा रही जानकारी
मेजरगंज : प्रखंड के पचहरवा पंचायत स्थित महादलित बस्ती में सोमवार को लैपटॉप के जरिये लोगों को शराब से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गयी. संबंधित पंचायत के विकास मित्र नूतन कुमारी ने बताया कि पंचायत के सभी दलित व महादलित टोला में जाकर लैपटॉप के जरिये लोगों को शराब बंदी के प्रति जागरुक किया जायेगा. इस कार्यक्रम से लोगों में जागरूकता बढ़ रही है. मालूम हो कि पचहरवा पंचायत के अलावे कुआरी मदन, बहेरा व बसबिट्टा पंचायत नेपाली सीमा से सटा हुइा है, जिसके चलते यहां के अधिकांश लोग अब भी नेपाली क्षेत्र में जाकर व वहां से चोरी छिपे शराब लाकर सेवन करते हैं. यही कारण है कि इन क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.
बाल स्वास्थ्य योजना के तहत 200 को मिला कार्ड :मेजरगंज . राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय, सोनौल महोदय की 200 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. इस दौरान बच्चों के कान का बहना, शारीरिक दुर्बलता व चर्मरोग से पीड़ित दो दर्जन से अधिक बच्चों की जांच के बाद उसे स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया गया ताकि वे अपना इलाज मुफ्त में करा सके. साथ हीं शेष बच्चों को भी निशुल्क इलाज के मद्देनजर स्वास्थ्य कार्ड मुहैया कराया गया.
.चिकित्सकों की टीम में डाॅ किशोरी प्रजापति, डाॅ ए हक, एएनएम पूनम कुमारी व फार्मासिस्ट राजीव रंजन शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










