सेविका-सहायिकाओं पर होगी कार्रवाई: डीएम

Published at :31 Jan 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
सेविका-सहायिकाओं पर होगी कार्रवाई: डीएम

आदेश के बावजूद सेविका-सहायिका कर रही पोलियो अभियान का बहिष्कार परिहार : डीएम के आदेश के बावजूद प्रखंड की सेविका व सहायिकाओं पर कोई असर नहीं पड़ रहा है. 29 जनवरी से चलाये जा रहे पोलियो उन्मूलन अभियान में प्रखंड के सभी 253 आंगनबाड़ी के सेविका-सहायिका को शामिल होना था, पर मात्र दो सेविका हीं […]

विज्ञापन

आदेश के बावजूद सेविका-सहायिका कर रही पोलियो अभियान का बहिष्कार

परिहार : डीएम के आदेश के बावजूद प्रखंड की सेविका व सहायिकाओं पर कोई असर नहीं पड़ रहा है. 29 जनवरी से चलाये जा रहे पोलियो उन्मूलन अभियान में प्रखंड के सभी 253 आंगनबाड़ी के सेविका-सहायिका को शामिल होना था, पर मात्र दो सेविका हीं शामिल हो सकी है.
इसकी पुष्टि करते हुए सीडीपीओ निभा कुमारी बताया कि आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष के अाह्वान पर आंगनबाड़ी के कर्मियों द्वारा आठ फरवरी से अपने सात सूत्री मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन कि चेतावनी दी गयी है. इससे पूर्व हीं आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं द्वारा 29 जनवरी से शुरू पल्स पोलियो कार्यक्रम का बहिष्कार किया जा रहा है. मामले पर गंभीरता से विचार करते हुए डीएम ने पोलियो अभियान से अनुपस्थित सेविका-सहायिका पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है.
इस बाबत बीडीओ निरंजन कुमार ने बताया कि सेविका-सहायिका आंदोलन पर उतारू है. उनके द्वारा पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार किया जा रहा है. वहीं, सीडीपीओ निभा कुमारी ने बताया कि शाम में समीक्षा के बाद हीं पता चल पायेगा कि कितनी सेविका व सहायिका अभियान में शामिल हो पायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन