पुण्यतिथि पर याद किये गये महात्मा गांधी

Published at :31 Jan 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर याद किये गये महात्मा गांधी

श्रद्धांजलि. खादी भंडार परिसर में जिला सर्वोदय मंडल की ओर से कार्यक्रम आयोजित सीतामढ़ी : विभिन्न संस्थानों व पार्टी नेताओं द्वारा पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया गया. शहर स्थित खादी भंडार परिसर में जिला सर्वोदय मंडल की ओर से बापू की पुण्यतिथि को ‘सांप्रदायिक सद्भाव दिवस’ के रूप में मनाया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष […]

विज्ञापन

श्रद्धांजलि. खादी भंडार परिसर में जिला सर्वोदय मंडल की ओर से कार्यक्रम आयोजित

सीतामढ़ी : विभिन्न संस्थानों व पार्टी नेताओं द्वारा पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया गया. शहर स्थित खादी भंडार परिसर में जिला सर्वोदय मंडल की ओर से बापू की पुण्यतिथि को ‘सांप्रदायिक सद्भाव दिवस’ के रूप में मनाया गया.
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ आनंद किशोर ने की. मौके पर डॉ किशोर ने दुनिया में बिगड़ते सद्भाव पर प्रकाश डाला और कहा कि आज भारत हीं नहीं, बल्कि विश्व को गांधी की विचारों की जरूरत हैं. राजद जिलाध्यक्ष मो शफीक खां, भाकपा नेता केदार शर्मा ताराकांत झा, रामतपन सिंह, हरिनारायण सिंह, नंदकिशोर मंडल, लालबाबू मिश्र, आफताब
अंजूम बिहारी, हरिओम शरण समेत अन्य भी अपने विचार व्यक्त किये. सर्वसम्मति से कहा गया कि बापू की हत्या मानवता की हत्या थी. हमें गांधी मार्ग से समाज में सद्भाव लाने के लिए व्यापक जनसमर्थन बनाना है. एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र व राज्य सरकार से प्राथमिक, माध्यमिक व शिक्षा के अन्य वर्गों में गांधी जी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन