बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jan 2017 2:59 AM (IST)
विज्ञापन

घटना. धुरवार गांव में पेट दर्द की दवा से महिला के शरीर में फैला जहर परसौनी : थाना क्षेत्र के धुरवार गांव में जहर से जहां नसीब नद्दाफ के तीन वर्षीय पुत्र शदाब नद्दाफ की मौत हो गयी, वहीं उसकी पत्नी नजराना खातून, 35 वर्ष का गंभीर स्थिति में एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में इलाज जारी है. […]
विज्ञापन
घटना. धुरवार गांव में पेट दर्द की दवा से महिला के शरीर में फैला जहर
परसौनी : थाना क्षेत्र के धुरवार गांव में जहर से जहां नसीब नद्दाफ के तीन वर्षीय पुत्र शदाब नद्दाफ की मौत हो गयी, वहीं उसकी पत्नी नजराना खातून, 35 वर्ष का गंभीर स्थिति में एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में इलाज जारी है.
घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है. स्थानीय लोग महिला द्वारा खुद व बच्चे को जहर पिलाने की बात कह रहे है. वजह महिला के पति ने दो शादियां कर रखी है. हालांकि नजराना खातून की मां रीगा थाना क्षेत्र के इस्लामपुर निवासी मीना खातून ने पुलिस को दिये गये बयान में बताया है कि उसकी बेटी को पेट दर्द था, ससुर ने दवा दी, लेकिन ठीक नहीं हुआ, वहीं दवा के रिएक्शन से शरीर में जहर फैल गया. इस दौरान उसने अपने बेटे शदाब को स्तनपान करा दिया, जिससे नजराना के जिस्म में फैला जहर बच्चे के जिस्म में भी फैल गया.
नतीजतन बच्चे की मौत हो गयी, वहीं नजराना का गंभीर स्थिति में इलाज जारी है.
उसने बताया कि दामाद द्वारा सूचना दिये जाने पर वह अपने बेटी के घर पहुंची और नाती को मृत पाया. वहीं पता चला की बेटी का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. बताते चले की धुरवार निवासी नसीब नद्दाफ के तीन वर्षीय पुत्र शदाब नद्दाफ व पत्नी नजराना खातून की शनिवार की सुबह तबियत बिगड़ गयी. परिजन जब तक चिकित्सक के पास ले जाते बच्चे ने दम तोड़ दिया.
परिजनों ने नजराना को परसौनी पीएचसी में भरती कराया, जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इसी बीच महिला के बच्चे के साथ जहर खा आत्म हत्या करने के प्रयास की खबर के बाद परसौनी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की तहकीकात की. वहीं लोगों से पूछताछ की. इसी बीच महिला की मां ने दवा के रिएक्शन के कारण बेटी के बीमार होने व नाती की मौत का बयान पुलिस को देकर मामले को मोड़ दिया. इसी बीच सदर अस्पताल से नजराना खातून को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया, जहां गंभीर स्थिति में उसकी चिकित्सा जारी है. हालांकि पुलिस को नजराना खातून के बयान का इंतजार है. हालांकि घटना को लेकर गांव के लोग सवाल उठा रहे है.
स्तनपान कराने के कारण तीन वर्षीय पुत्र के शरीर में भी फैला जहर
गंभीर स्थिति में एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में मां
का इलाज जारी
घटना को लेकर उठ
रहे सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










