बोखड़ा के प्रभात शंकर बने रक्षा मंत्रालय में वैज्ञानिक

Published at :25 Jan 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
बोखड़ा के प्रभात शंकर बने रक्षा मंत्रालय में वैज्ञानिक

बोखड़ा (सीतामढ़ी) : बोखड़ा प्रखंड के मझौर निवासी प्रभात शंकर रक्षा मंत्रालय में वैज्ञानिक बन गये हैं. रक्षा मंत्रालय के राष्ट्रीय रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन में वैज्ञानिक के लिए प्रभात शंकर का चयन किया गया है. मंत्रालय ने देश स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के तहत कुल 72 वैज्ञानिकों का चयन किया है. इनमें […]

विज्ञापन

बोखड़ा (सीतामढ़ी) : बोखड़ा प्रखंड के मझौर निवासी प्रभात शंकर रक्षा मंत्रालय में वैज्ञानिक बन गये हैं. रक्षा मंत्रालय के राष्ट्रीय रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन में वैज्ञानिक के लिए प्रभात शंकर का चयन किया गया है. मंत्रालय ने देश स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के तहत कुल 72 वैज्ञानिकों का चयन किया है. इनमें सात वैज्ञानिक बिहार के हैं. बिहार के सात वैज्ञानिकों में सीतामढ़ी के प्रभात शंकर भी शामिल हैं. प्रभात शंकर वर्तमान में झारखंड में ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड नामक संचार कंपनी में प्रबंधक के पद पर तैनात हैं. उसकी इस उपलब्धि पर न केवल प्रभात के परिवार बल्कि पूरे जिले में जश्न का माहौल है.

प्रभात शंकर सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता शिवशंकर पंडित प्रखंड साधन सेवी हैं. वहीं मां मंजू देवी बढ़ई टोल प्राथमिक विद्यालय में प्रधान शिक्षिका हैं. तीन भाई बहनों में प्रभात सबसे बड़े हैं. छोटे भाई परवीन शंकर का हाल ही में पीसीएस में चयन हुआ है
बोखड़ा के प्रभात…
, जबकि बहन पूजा कुमारी एनआइटी इलाहाबाद में द्वितीय वर्ष की छात्रा है. उसके माता-पिता ने बेटे की उपलब्धि पर प्रसन्नता जतायी है. वहीं, इसे बेहतर मार्गदर्शन व ईश्वर का आर्शीवाद बताया है.
मझौर गांव के रहनेवाले हैं प्रभात, घर में खुशी का माहौल
देश भर से 72 वैज्ञानिकों का हुआ चयन
चयनित वैज्ञानिकों में से सात बिहार से
झारखंड में ब्रॉडबैंड नेटवर्क कंपनी
में प्रबंधक पद पर तैनात हैं प्रभात
उपलब्धि से परिवार सहित पूरे जिले
में जश्न, लोग दे रहे बधाई
डीएवी कॉलेज पुपरी से किया मैट्रिक व प्लस टू
प्रभात शंकर ने डीएवी पुपरी से मैट्रिक व डीएवी खगौल से प्लस टू प्रथम श्रेणी से पास की. एनआइटी सूरत से बीटेक व आइआइटी दिल्ली से एमटेक करने के बाद उन्होंने झारखंड में ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड कंपनी में बतौर प्रबंधक योगदान दिया. वर्तमान में वह इस पद पर कार्यरत हैं. इसी बीच उसका चयन रक्षा मंत्रालय में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन