सीतामढ़ी निवासी दारोगा की दिल्ली में सड़क हादसे में मौत

सीतामढ़ी : राजधानी नई दिल्ली के गोविंदपुर में चार पहिया वाहन की ठोकर से जख्मी सीतामढ़ी निवासी दारोगा नवनीत कुमार उर्फ कन्हैया की इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गयी. मंगलवार की शाम नई दिल्ली के गोविंदपुर थाने की पुलिस नवनीत कुमार का शव लेकर सीतामढ़ी […]
सीतामढ़ी : राजधानी नई दिल्ली के गोविंदपुर में चार पहिया वाहन की ठोकर से जख्मी सीतामढ़ी निवासी दारोगा नवनीत कुमार उर्फ कन्हैया की इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गयी. मंगलवार की शाम नई दिल्ली के गोविंदपुर थाने की पुलिस नवनीत कुमार का शव लेकर सीतामढ़ी पहुंची. शव पहुंचते ही परिजनों में हाहाकार मच गया. बेटे की मौत के गम में माता-पिता बदहवास दिखे.
सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग मृतक के शहर के मिरचाईपट्टी वार्ड 18 स्थित आवास पर उमड़ पड़े. नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली. देर शाम शहर के कपरौल स्थित श्मसान घाट में मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया गया. बताते चले की मृतक नवनीत कुमार उर्फ कन्हैया शहर के मिरचाईपट्टी वार्ड 18 के रहने वाले थे. उनके पिता हरिनाथ प्रसाद जानकी स्थान में किराना दुकान चलाते है. दो भाईयों में नवनीत कुमार बड़े थे, जबकी छोटा भाई मिथिलेश कुमार माता-पिता के साथ रहता है.
एक बड़ी बहन की शादी हो चूकी है. बेहद मेधावी नवनीत ने काफी मेहनत कर पिछले साल ही दिल्ली पुलिस में सब इंसपेक्टर की नौकरी पायी थी. नई दिल्ली के गोविंदपुर थाने में सब इंसपेक्टर के पद पर उसने योगदान दिया था. चार माह पूर्व ही वह घर आया था. माता-पिता नवनीत की शादी के सपने संजो रहे थे. इसी बीच सड़क हादसे ने वृद्ध माता-पिता की खुशियों पर ब्रेक लगा दिया है. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार एक मामले की पड़ताल के लिये सोमवार की सुबह बाइक पर सवार होकर नवनीत कुमार जा रहे थे. गोविंदपुर थाने से कुछ ही दूरी पर तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने ठोकर मार दी. गंभीर स्थिति में जख्मी नवनीत कुमार को इलाज के लिये अस्पताल में भरती कराया गया. रात भर आइसीयू में रहने के बाद मंगलवार की तड़के सुबह नवनीत ने दम तोड़ दिया. मंगलवार को फ्लाइट से नवीत का शव लेकर दिल्ली पुलिस पटना पहुंची और पटना से एम्बुलेंस के जरिये मंगलवार की शाम शव सीतामढ़ी लाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










