भाजपा के छह मंडल अध्यक्ष मनोनीत

सीतामढ़ी : भाजपा जिला इकाई के पदाधिकारियों समेत सभी मंडलों की बैठक मंगलवार को नगर के पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष ने छह मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा की. इसमें संजीव कुमार को परसौनी, अभिषेक कुमार को नानपुर उत्तरी, संत सरोवर प्रसाद को बाजपट्टी उत्तरी, […]
सीतामढ़ी : भाजपा जिला इकाई के पदाधिकारियों समेत सभी मंडलों की बैठक मंगलवार को नगर के पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष ने छह मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा की. इसमें संजीव कुमार को परसौनी, अभिषेक कुमार को नानपुर उत्तरी, संत सरोवर प्रसाद को बाजपट्टी उत्तरी, कृष्ण मोहन सिंह को बाजपट्टी दक्षिणी, सुरेश मिश्र को सुरसंड पश्चिमी एवं अशोक चौधरी को सुरसंड पूर्वी का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है. श्री सिंह ने कहा कि 28 जनवरी के जिला कार्यसमिति की बैठक तय हुई है. बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहेंगे. बैठक का आयोजन विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर के आवास पर होना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










