आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर चौकसी तेज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jan 2017 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : कानपुर रेल हादसे का आइएसआइ का कनेक्शन सामने आने व बिहार समेत जिले में आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर जिले के पुलिस प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना हो गयी है. एक ओर जहां थाना पुलिस अलर्ट है और लगातार तलाशी अभियान चला रहीं है. वहीं एसएसबी ने सीमा की चौकसी बढ़ा दी […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : कानपुर रेल हादसे का आइएसआइ का कनेक्शन सामने आने व बिहार समेत जिले में आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर जिले के पुलिस प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना हो गयी है.
एक ओर जहां थाना पुलिस अलर्ट है और लगातार तलाशी अभियान चला रहीं है. वहीं एसएसबी ने सीमा की चौकसी बढ़ा दी है. बॉर्डर पार कर रहे लोगों पर एसएसबी जवान पैनी नजर रखे हुये है. वहीं लोगों की सघन तलाशी ले रहे है. जबकि आरपीएफ द्वारा स्टेशन व ट्रेनों की नियमित तलाशी ले रहे है. आरपीएफ व एसएसबी की टीम सिविल ड्रेस में अपना अभियान चला रहीं है तो खुफिया विभाग की अलग-अलग टीम भी संदिग्धों पर नजर रख रहीं है. खासकर बॉर्डर से लगे इलाकों पर एसएसबी, खुफिया विभाग व संबंधित थाना पुलिस की विशेष नजर है. बैरगनिया, सोनबरसा, मेजरगंज, भिट्ठामोड़, कन्हौली, परिहार व बेला थाना से सटे बॉर्डर पर एसएसबी द्वारा चौकसी बढ़ा दी गयी है.
सदर अस्पताल में आज
ओपीडी (पुरुष) चिकित्सक समय विशेषज्ञ
डॉ सीबी प्रसाद साह सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक जेनरल
डॉ मनोरंजन कुमार सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक हड्डी
डॉ अब्दुल वासित सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक शिशु
डॉ केपी देव सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक नेत्र
डॉ एस भारती सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक दांत
आपातकालीन: डॉ केके साहू , सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक
डॉ मनोज कुमार दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक
डॉ राजेश कुमार रात्रि 9 बजे से सुबह 8 बजे तक
बुलाये जाने पर : डॉ केके साहू सर्जन
डॉ राजेश कुमार चिकित्सक
नशा मुक्ति केंद्र : डॉ अरूण कुमार सिंह ओपीडी
महिला चिकित्सक (ओपीडी): डॉ दीपा सिंह, सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक
इमरजेंसी : डॉ संगीता झा, सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक
डॉ रजनी सिन्हा दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक
डॉ दीपा सिंह रात्रि 9 बजे से सुबह 8 बजे तक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










