बगही धाम में सुरक्षा को बनेंगे आठ वाच टॉवर

सीतामढ़ी : ब्रह्मलीन तपस्वी नारायण दास जी महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बगही धाम में 17 फरवरी से शुरू होने वाले श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ के दौरान बगही धाम में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त होंगे. इस दौरान आठ वॉच टावर का निर्माण कराया जायेगा. जहां से सुरक्षा बल यज्ञ पर नजर […]
सीतामढ़ी : ब्रह्मलीन तपस्वी नारायण दास जी महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बगही धाम में 17 फरवरी से शुरू होने वाले श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ के दौरान बगही धाम में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त होंगे. इस दौरान आठ वॉच टावर का निर्माण कराया जायेगा. जहां से सुरक्षा बल यज्ञ पर नजर बनाये रखेंगे. वहीं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे.
यज्ञ के दौरान यज्ञ स्थल पर तमाम व्यवस्था रहेगी. उक्त बातें सोमवार को बगही धाम का दौरा कर यज्ञ स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान बाबा नारायण दास जी महाराज के शिष्य सुखदेव जी महाराज से मिल कर एसडीओ सदर ने यज्ञ को लेकर बातचीत की. वहीं तैयारियों का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










