राष्ट्र के लिए अभूतपूर्व होगा महायज्ञ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jan 2017 4:13 AM (IST)
विज्ञापन

निर्णय Â बगही धाम में दो जिले के जनप्रतिनिधियों की बैठक, व्यवस्था को लेकर होगा अलग-अलग समितियों का गठन 17 से 26 फरवरी तक आयोजित महायज्ञ की तैयारी को लेकर विचार विमर्श सीतामढ़ी : परम पूज्य ब्रह्मलीन तपस्वी नारायण दास जी महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 17 से 26 फरवरी तक […]
विज्ञापन
निर्णय Â बगही धाम में दो जिले के जनप्रतिनिधियों की बैठक, व्यवस्था को लेकर होगा अलग-अलग समितियों का गठन
17 से 26 फरवरी तक आयोजित महायज्ञ की तैयारी को लेकर विचार विमर्श
सीतामढ़ी : परम पूज्य ब्रह्मलीन तपस्वी नारायण दास जी महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 17 से 26 फरवरी तक 1008 कीर्तन कुंजों में आयोजित होनेवाले श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ की तैयारी को लेकर रविवार को बगही धाम स्थित नवनिर्मित यज्ञ मंडप में जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए संत शिरोमणि के परम शिष्य द्वय रामाज्ञा दास जी एवं शुकदेव दास जी महाराज ने कहा कि यह महायज्ञ इस इलाके में हीं नहीं बल्कि राष्ट्र स्तरीय अभूतपूर्व सीताराम नाम यज्ञ होगा. इस महायज्ञ की सफलता का दायित्व संपूर्ण जिलेवासियों का है. लेकिन आस-पड़ोस एवं निकटवर्ती क्षेत्र के लोगों का विशेष दायित्व होगा. संत द्वय ने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि यज्ञ के प्रारंभ से समापन तक अतिथियों के आगमन, उनकी गाड़ियों की पार्किंग,
विद्युत व्यवस्था, पेयजल, महाप्रसाद की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था समेत अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया जा रहा है. जिसमें जिले के पंचायत प्रतिनिधियों समेत स्थानीय कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी.
विभिन्न समितियों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया. 27 जनवरी को अगली बैठक में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया
जायेगा. बैठक में बड़ी संख्या में सीतामढ़ी व शिवहर जिले के प्रखंड प्रमुख, मुखिया व पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










