पारित प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई हो, नहीं तो आंदोलन : जिला पार्षद

Published at :23 Jan 2017 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
पारित प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई हो, नहीं तो आंदोलन : जिला पार्षद

सोनबरसा : जिला परिषद अध्यक्ष उमा देवी के कन्हौली बाजार स्थित आवास पर रविवार को उनकी हीं अध्यक्षता में जिला पार्षदों की बैठक हुई, जिसमें सोमवार को जिला परिषद कार्यालय में आयोजित आम बैठक में जनहित में उठाये जाने वाले विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि जिप के गत […]

विज्ञापन

सोनबरसा : जिला परिषद अध्यक्ष उमा देवी के कन्हौली बाजार स्थित आवास पर रविवार को उनकी हीं अध्यक्षता में जिला पार्षदों की बैठक हुई, जिसमें सोमवार को जिला परिषद कार्यालय में आयोजित आम बैठक में जनहित में उठाये जाने वाले विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि जिप के गत आम बैठक में पारित प्रस्तावों पर अब तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हो सहीं है जो चिंता का विषय है. अगर उक्त पारित प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो सभी जिला पार्षद एकजूटता

का परिचय दिखाते हुये आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. आम बैठक के लिए पूर्व में हीं मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखा जा चुका है. कर्मियों की कमी का प्रस्ताव आम बैठक में पारित कर विचार किया जायेगा. मौके पर उपाध्यक्ष देवेंद्र साह, इंद्रराणी देवी, विश्वनाथ मिश्र, आदित्य मोहन सिंह, इंदु देवी, संजय कुमार, चंद्रजीत यादव, रूबी कुमारी, चंदन पासवान, फिरोजा खातून व बैद्यनाथ बैठा समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन