नशामुक्त समाज का सपना साकार

सीतामढ़ी : युवा जदयू की बैठक बुधवार को नगर के सिंह कॉलोनी स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से आगामी 21 जनवरी को संपूर्ण बिहार में आयोजित मानव शृंखला की तैयारी की समीक्षा की गयी. श्री सिंह ने कहा कि युवा जदयू के सभी नेतागण पूरी […]
सीतामढ़ी : युवा जदयू की बैठक बुधवार को नगर के सिंह कॉलोनी स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से आगामी 21 जनवरी को संपूर्ण बिहार में आयोजित मानव शृंखला की तैयारी की समीक्षा की गयी. श्री सिंह ने कहा कि युवा जदयू के सभी नेतागण पूरी ताकत के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट जाये. नशामुक्त समाज की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की परिकल्पना साकार होता दिख रहा है. राज्य की जनता के सहयोग से इस आयोजन को सफल बनाने में युवा जदयू अहम भूमिका निभायेगा. एक साथ पूरे बिहार में एक समय पर लोग मानव शृंखला बना कर नशामुक्त समाज के नारा के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेंगे.
प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने कहा कि गांधी जी ने जो नशामुक्त समाज बनाने की कल्पना की थी उसे सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साकार कर दिया है. मानव शृंखला कार्यक्रम इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया जायेगा. बैठक का संचालन युवा जदयू के शिवहर जिलाध्यक्ष विशाल गौरव ने किया. मौके पर नगर अध्यक्ष राकेश कुमार, मनीष सिंह, महासचिव विपिन कुमार झा, चंदन सिंह, सुनील सिंह, रूपक कुमार सिंह, अंकु कुमार, दिनेश कुमार शर्मा, राणा आशुतोष, आकाश, राजकुमार गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, चंदन सिंह, संजीव कुमार सिंह, रॉकी सिंह, साधु राजा, मनोज नायक समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
युवा जदयू की होगी अहम भूमिका
बैठक में मौजूद युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व अन्य.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










