निर्देश की अनदेखी, सदर में ड्रेसकोड का पालन नहीं

सीतामढ़ी : उपाधीक्षक के आदेश के दो सप्ताह बाद भी सीतामढ़ी सदर अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी व सुरक्षाकर्मी ड्रेसकोड पालन के प्रति बेपरवाह बने हुए हैं. हालत यह है कि अब तक किसी स्वास्थ्यकर्मी ने यूनिफॉर्म में ड्यूटी करना शुरू नहीं किया है. लिहाजा अस्पताल प्रशासन ने एक बार फिर स्वास्थ्यकर्मियों को ड्रेसकोड का पालन करने […]
सीतामढ़ी : उपाधीक्षक के आदेश के दो सप्ताह बाद भी सीतामढ़ी सदर अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी व सुरक्षाकर्मी ड्रेसकोड पालन के प्रति बेपरवाह बने हुए हैं. हालत यह है कि अब तक किसी स्वास्थ्यकर्मी ने यूनिफॉर्म में ड्यूटी करना शुरू नहीं किया है. लिहाजा अस्पताल प्रशासन ने एक बार फिर स्वास्थ्यकर्मियों को ड्रेसकोड का पालन करने अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी है. सदर अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ शकील अंजुम ने इस बाबत एक बार फिर सभी स्वास्थ्य कर्मियों व सुरक्षा कर्मियों को यूनिफाॅर्म में ही ड्यूटी करने का निर्देश दिया है.
सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने व अस्पताल में व्याप्त बिचौलियापन पर नकेल को अस्पताल प्रशासन ने ड्रेसकोड के पालन का निर्णय लिया था. पांच जनवरी को सदर अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ शकील अंजूम के निर्देश पर अस्पताल प्रबंधक विजय चंद्र झा ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों व सुरक्षाकर्मियों को पत्र भेज कर ड्रेसकोड के पालन का निर्देश दिया था. वहीं कहा था कि अगर किसी दिन कोई स्वास्थ्य कर्मी यूनिफाॅर्म में नहीं आता है, तो उक्त कार्यदिवस का वेतन काट लिया जायेगा.
सदर अस्पताल में लंबे समय से बिचौलिये हावी है. तकरीबन एक दर्जन बिचौलिये सदर अस्पताल में अवैध रूप से ड्यूटी कर रहे है, जो मरीजों को झांसा देकर उन्हें निजी नर्सिंग होम में ले जाते हैं, जहां मरीजों का आर्थिक दोहन तो होता ही है, जान से भी हाथ धोनी पड़ती है. पिछले एक साल में बिचौलियों द्वारा इलाज के लिये निजी नर्सिंग होम में ले जाये जा रहे दर्जनभर मरीजों की मौत हुई है. इन मामलों में नगर थाने में अलग-अलग प्राथमिकी भी दर्ज है. कई बिचौलिये व कर्मी गिरफ्तार कर जेल भेजे गये है. जबकि कई निजी नर्सिंग होम संचालक व चिकित्सक फरार चल रहे हैं. सदर अस्पताल में बिचौलियों पर नकेल को कई बार कार्रवाई हुई, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हुई. लिहाजा ड्रेस कोड के जरिये बिचौलियों पर नकेल की पहल की गयी थी, लेकिन डीएस के आदेश पर भी स्वास्थ्यकर्मी कुंडली मार कर बैठे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










