ठंड से बीमार की इलाज के दौरान मौत

Published at :11 Jan 2017 3:23 AM (IST)
विज्ञापन
ठंड से बीमार की इलाज के दौरान मौत

सीतामढ़ी : अहले सुबह धूप खिलने के बाद मंगलवार को भी लोगों को ठंड सें राहत मिली, वहीं जन जीवन पटरी पर लौटता नजर आया. हालांकि पूरे दिन तेज हवायें बहती रहीं. जबकि घने कोहरे का असर बरकरार रहा. इसी बीच ठंड से बीमार एक अधेड़ की सीतामढ़ी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : अहले सुबह धूप खिलने के बाद मंगलवार को भी लोगों को ठंड सें राहत मिली, वहीं जन जीवन पटरी पर लौटता नजर आया. हालांकि पूरे दिन तेज हवायें बहती रहीं. जबकि घने कोहरे का असर बरकरार रहा. इसी बीच ठंड से बीमार एक अधेड़ की सीतामढ़ी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी.

लगातार धूप खिलने के बाद भले ही लोगों को ठंड से राहत मिल रहीं है, लेकिन ठंड के चलते लोगों के बीमार होने का सिलसिला भी जारी है. इस क्रम में मंगलवार को ठंड से बीमार एक अधेड़ की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गयी. मृतक की पहचान बैरगनिया थाना के बैरगनिया निवासी राज कुमार प्रसाद 45 वर्ष के रूप में की गयी है.
बताया गया है कि ठंड के चलते बीमार होने के बाद उसे सदर अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भरती कराया गया था. मंगलवार की सुबह वह वार्ड के बिस्तर से उतरने के दौरान गिर गया. वहीं उसकी मौत हो गयी.
धूप खिलने के बाद पटरी पर लौटी जिंदगी : मंगलवार को भी अहले सुबह अच्छी धूप खिलने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिली. वहीं जन जीवन ने रफ्तार पकड़ी. धूप खिलने के बाद आम जिंदगी पटरी पर लौटती नजर आयी. बाजारों में भीड़ व सड़क पर वाहनों की संख्या में भी इजाफा दिखा. लोगों ने धूप का जमकर आनंद उठाया. शहर स्थित नगर उद्यान, जानकी स्थान व पुनौरा धाम मंदिर परिसर में भी लोग धूप का आनंद लेते दिखे. जबकि विभिन्न खुले मैदान में बच्चों ने खेलों का आनंद उठाया.
कोहरे का असर रहा बरकरार
धूप निकलने के बाद कोहरे का असर कम नहीं हो पा रा है. मंगलवार की सुबह इलाके में कोहरे का असर बरकरार रहा. लिहाजा बस, ट्रेन व अन्य वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा.
दोपहर तक इलाके में कोहरे का असर रहने के कारण सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर टू लेन सड़क, शिवहर- सीतामढ़ी-सुरसंड एनएच 104, सीतामढ़ी-पुपरी स्टेट हाइवे, सीतामढ़ी- परिहार व बेलसंड-रून्नीसैदपुर समेत विभिन्न पथों में वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रभावित रहा.
दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल के बीच ट्रेनें एक घंटे देर चली. जबकि सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के बीच भी ट्रेनों का परिचालन देरी से हुआ. वहीं लंबी दूरी की ट्रेनें छह घंटे देरी से चली.
अहले सुबह धूप खिलने से लोगों ने ली राहत, पटरी पर जिंदगी
कोहरे के चलते बस व ट्रेन सेवा प्रभावित
तेज हवाओं व कोहरे का असर बरकरार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन