ट्रैक्टर पलटने से तीन की मौत

Published at :11 Jan 2017 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से तीन की मौत

बैरगनिया : नेपाल के रौतहट जिले के दो अलग-अलग जगहों पर मंगलवार को ट्रैक्टर पलटने से तीन लोगों की मौत हो गयी. पहली दुर्घटना मर्यादपुर गांव के समीप हुई, जिसमें ट्रैक्टर संख्या-ना 2 च 6666 के अनियंत्रित होकर पलटने से गांव के हीं 35 वर्षीय लालबाबू यादव की मौत हो गयी. दूसरी दुर्घटना में जिले […]

विज्ञापन

बैरगनिया : नेपाल के रौतहट जिले के दो अलग-अलग जगहों पर मंगलवार को ट्रैक्टर पलटने से तीन लोगों की मौत हो गयी. पहली दुर्घटना मर्यादपुर गांव के समीप हुई, जिसमें ट्रैक्टर संख्या-ना 2 च 6666 के अनियंत्रित होकर पलटने से गांव के हीं 35 वर्षीय लालबाबू यादव की मौत हो गयी. दूसरी दुर्घटना में जिले के पिपरा भलुअहिया गांव के समीप सुबह ट्रैक्टर पलटने से भलुअहिया वार्ड संख्या-19 निवासी दिनेश महतो(19 वर्ष) एवं गंगा पिपरा निवासी देवेंद्र तिवारी(30 वर्ष) की घटनास्थल पर हीं मौत हो गयी.

रौतहट जिले के डीएसपी नवीन कृष्ण भंडारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गिट्टी लदा ट्रैक्टर संख्या-ना 2 त 8412 भलुअहिया वार्ड संख्या-तीन के समीप ओवरलोड के कारण सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. दबने से दोनों की मृत्यु हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल, गौर भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन