सूची जारी, जिले में बढ़े 20,704 मतदाता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jan 2017 3:21 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरा : जिले में मतदाताओं की संख्या में 20,704 मतदाता बढ़े है. जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी अंतिम मतदाता सूची में वर्तमान में जिले के आठ विस क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या बढ़ कर 22,04,405 हो गयी है. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1170948 व महिला मतदाताओं की संख्या 1033387 है. जबकि किन्नर मतदाताओं […]
विज्ञापन
डुमरा : जिले में मतदाताओं की संख्या में 20,704 मतदाता बढ़े है. जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी अंतिम मतदाता सूची में वर्तमान में जिले के आठ विस क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या बढ़ कर 22,04,405 हो गयी है.
इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1170948 व महिला मतदाताओं की संख्या 1033387 है. जबकि किन्नर मतदाताओं की संख्या 70 है. इसके पूर्व एक जनवरी 2016 को जारी सूची में जिले के मतदाताओं की कुल संख्या 21,83,701 थी. जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 1160103, महिला मतदाता की संख्या 1023534 व किन्नर मतदाता की संख्या 64 थी. निर्वाचन विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार रीगा विस क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या में 2017 का इजाफा हुआ है.
वर्तमान में रीगा विस क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 286515 है. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 152888, महिला मतदाताओं की संख्या 133613 व किन्नर मतदाताओं की संख्या 14 है. पूर्व में रीगा में मतदाताओं की संख्या 284498 थी. बथनाहा विस क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 278225 से बढ़कर 280018 है. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 147309, महिला मतदाताओं की संख्या 132700 व किन्नर मतदाताओं की संख्या 9 है. परिहार विस क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 287706 से बढ़ कर अब 289933 हो गयी है.
इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 152469, महिला मतदाताओं की संख्या 137451 व किन्नर मतदाताओं की संख्या 13 है. सुरसंड विस क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 292122 हो गयी है. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 154116, महिला मतदाताओं की संख्या 138002 व किन्नर मतदाताओं की संख्या 4 है. पहली जनवरी 2016 को जारी सूची में सुरसंड में मतदाताओं की कुल संख्या 288611 थी. बाजपट्टी विधान सभा में मतदाताओं की कुल संख्या 288377 है. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 153355, महिला मतदाताओं की संख्या 135022 व किन्नर मतदाताओं की संख्या 0 है. पूर्व में बाजपट्टी में मतदाताओं की कुल संख्या 286491 थी. सीतामढ़ी विधान सभा क्षेत्र में सर्वाधिक 3691
मतदाताओं की संख्या बढ़ी है. पहली जनवरी 2016 को जारी सूची में सीतामढ़ी विस में मतदाताओं की कुल संख्या 260833 थी, जबकि वर्तमान में जारी सूची में मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर 264524 हो गयी है. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 141606, महिला मतदाताओं की संख्या 122900 व किन्नर मतदाताओं की संख्या 18 है. रून्नीसैदपुर विधान सभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 258421 से बढ़ कर अब 261767 हो गयी है.
इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 140170, महिला मतदाताओं की संख्या 121590 व किन्नर मतदाताओं की संख्या 7 है. बेलसंड विस क्षेत्र में 2233 मतदाता बढ़े है. पूर्व में यहां मतदाताओं की कुल संख्या 238916 थी, जबकि वर्तमान में मतदाताओं की संख्या 241149 हो गयी है. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 129035, महिला मतदाताओं की संख्या 112109 व किन्नर मतदाताओं की संख्या पांच है.
जिला निर्वाचन विभाग ने जारी की मतदाताओं की अंतिम सूची
एक जनवरी 2016 को जारी सूची में थी मतदाताओं की कुल संख्या 21,83,701
वर्तमान में जारी सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़ कर हुई 22,04,405
जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में किन्नर मतदाताओं की संख्या 64 से बढ़ कर हुई 70
सर्वाधिक सीतामढ़ी विस क्षेत्र में बढ़े मतदाता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










