नेत्र शिविर में 157 मरीजों की हुई नि:शुल्क जांच
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jan 2017 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

मुखिया ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन बेलसंड : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधकौल में लक्ष्मण आई हॉस्पिटल, मुजफ्फरपुर की ओर से नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया खुशबू सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में चिकित्सकों द्वारा 157 मरीजों की जांच की गयी, जिसमें 37 मरीज मोतियाबिंद के […]
विज्ञापन
मुखिया ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन
बेलसंड : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधकौल में लक्ष्मण आई हॉस्पिटल, मुजफ्फरपुर की ओर से नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया खुशबू सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में चिकित्सकों द्वारा 157 मरीजों की जांच की गयी, जिसमें 37 मरीज मोतियाबिंद के थे. निदेशक ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मोतियाबिंद के मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन के साथ हीं दवा, चश्मा व भोजन की व्यवस्था भी हॉस्पिटल की ओर से की जायेगी. अन्य पंचायतों में भी इस प्रकार के शिविर लगाये जायेंगे. मौके पर प्रधान शिक्षक शशिरंजन कुमार, टुन्ना सिंह, कन्हाई सिंह, रामकलेवर सिंह, बालेश्वर शर्मा व लालबाबू सहनी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










