गोल टैलेंट सर्च एक्जाम अायोजित

Published at :09 Jan 2017 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
गोल टैलेंट सर्च एक्जाम अायोजित

परीक्षा में 153 परीक्षार्थी हुए शामिल सीतामढ़ी : चर्चित गोल इंस्टीच्यूट व प्रभात खबर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शहर के मेला रोड, लोहिया नगर स्थित एमजे इंटरनेशनल स्कूल में गोल टैलेंट सर्च एक्जामिनेशन का आयोजन किया गया. आयोजन पूरी तरह सफल रहा. संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि परीक्षा में नवोदय विद्यालय समेत […]

विज्ञापन

परीक्षा में 153 परीक्षार्थी हुए शामिल

सीतामढ़ी : चर्चित गोल इंस्टीच्यूट व प्रभात खबर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शहर के मेला रोड, लोहिया नगर स्थित एमजे इंटरनेशनल स्कूल में गोल टैलेंट सर्च एक्जामिनेशन का आयोजन किया गया.
आयोजन पूरी तरह सफल रहा. संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि परीक्षा में नवोदय विद्यालय समेत जिले के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के वर्ग 7,8,9 व 10 के कुल 153 अभ्यर्थी शामिल हुए. इसके लिए ऑन लाइन व ऑफ लाइन दोनों ही स्तर पर आवेदन प्राप्त किये गये थे. वर्ग 7 व 8 के अभ्यर्थियों की विज्ञान, गणित व मानसिक योग्यता की परीक्षा ली गयी. वहीं, वर्ग 9 व 10 के अभ्यर्थियों की फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, गणित व मानसिक योग्यता की परीक्षा ली गयी.
परीक्षार्थियों को 100 अंक के लिए 100 प्रश्न दिये गये.
इसके लिए परीक्षार्थियों को दो घंटे का समय दिया गया. परीक्षा हिंदी व अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में ली गयी, ताकि सीबीएसइ व हिंदी माध्यम वाले छात्रों को कोई परेशानी न हो. परीक्षा के सफल आयोजन के लिए मौके पर गोल इंस्टीच्यूट के अधिकारी अशोक कुमार सिंह गोल, प्राचार्य विवेक रंजन, निदेशक विवेक भगत, वरीय शिक्षिका अर्चना कुमारी व को-ऑर्डिनेटर पल्लवी भारती मौजूद थे.
कमजोरियों व खूबियों को जानने का िमलता है मौका
परीक्षार्थी तनुश्री, सत्यम कुमार, विकास कुमार, सलोनी रानी व रुची आनंद आदि ने बताया कि गोल टैलेंट सर्च एक्जाम जिले के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए अपनी प्रतिभा को दिखाने का एक प्लेटफॉर्म बन गया है. इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों को अपनी कमजाेरियों व खूबियों को जानने का मौका मिलता है. साथ ही जिले में प्रतियोगी माहौल कायम हो रहा है.
प्रतिभा जांचने का अवसर देता है टैलेंट सर्च एक्जाम
परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद अभिभावक माधव कुमार, सतीश कुमार, राकेश रंजन, अल्का सिंह व रंजन सिंह आदि का कहना था कि गोल इंस्टीच्यूट व प्रभात खबर के संयुक्त प्रयास से चलाया जा रहा यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा जांचने का अवसर प्रदान करता है. अभिभावकों ने बताया कि यह एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसके द्वारा जिले के विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों के बीच उनके कैरियर को लेकर जागरूकता फैलायी जा रही है.
बच्चों को अच्छा इनसान बनना भी जरूरी
इंस्टीच्यूट के परीक्षा प्रभारी अशोक सिंह, प्राचार्य विवेक रंजन, निदेशक विवेक भगत, वरीय शिक्षिका अर्चना कुमारी व को-ऑर्डिनेटर पल्लवी भारती ने बताया कि मेहनत व आत्मविश्वास के साथ सही दिशा में कदम बढ़ाने से सफलता जरूर मिलती है. छात्र-छात्राओं को डॉक्टर-इंजीनियर बनने के साथ ही एक अच्छा इनसान बनने की दिशा में भी निरंतर प्रयास करनी चाहिए. प्रतिभावान छात्रों के लिए गोल इंस्टीच्यूट एक अच्छा प्लेटफॉर्म बन गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन