दीवार गिरने से मासूम की मौत मामले में यूडी केस दर्ज

Published at :05 Jan 2017 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
दीवार गिरने से मासूम की मौत मामले में यूडी केस दर्ज

मेजरगंज : मेजरगंज थाना के मेजरगंज बाजार इलाके में मंगलवार की देर शाम चहारदीवारी का दीवाल गिरने से मेजरगंज बाजार निवासी विक्रम राय के पुत्र संदेश कुमार की मौत मामले में थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है. बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करा परिजन को मासूम का शव सौंप दिया, वहीं परिजनों ने […]

विज्ञापन

मेजरगंज : मेजरगंज थाना के मेजरगंज बाजार इलाके में मंगलवार की देर शाम चहारदीवारी का दीवाल गिरने से मेजरगंज बाजार निवासी विक्रम राय के पुत्र संदेश कुमार की मौत मामले में थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है. बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करा परिजन को मासूम का शव सौंप दिया, वहीं परिजनों ने बुधवार को मासूम के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया. जबकि इस घटना में गंभीर रुप से जख्मी उसकी बहन अंशु कुमारी का इलाज मेजरगंज रेफरल अस्पताल में जारी है.

घटना के बाद संदेश के परिजनों में मायूस व बदहवास हो गये है. बताते चले कि विक्रम राय के घर के आंगन से ठीक सटे शंकर रस्तोगी का चहारदीवारी है. मंगलवार की देर शाम संदेश व अंशु आंगन में खेल रहे थे. इसी बीच शंकर रस्तोगी के चहारदीवारी का दीवाल गिर गया. जिसमें दब कर संदेश की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि अंशु जख्मी हो गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था. घटना की बाबत मृतक के पिता विक्रम राय के बयान पर थाने में यूडी केस दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन