झुका है पोल, हो सकता है हादसा

Published at :05 Jan 2017 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
झुका है पोल, हो सकता है हादसा

सीतामढ़ी : शहरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था पूर्व की अपेक्षा बेहतर हुई है. हालांकि कई स्थानों पर पुराने हो चुके बिजली के पोल व जर्जर तार जानलेवा बने हुये हैं. नगर पंचायत, डुमरा के कैलाशपुरी वार्ड नंबर 11 में वरीय अधिवक्ता तुंग नारायण झा के आवास के समीप 15 वर्ष पूर्व लगाये गये […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : शहरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था पूर्व की अपेक्षा बेहतर हुई है. हालांकि कई स्थानों पर पुराने हो चुके बिजली के पोल व जर्जर तार जानलेवा बने हुये हैं. नगर पंचायत, डुमरा के कैलाशपुरी वार्ड नंबर 11 में वरीय अधिवक्ता तुंग नारायण झा के आवास के समीप 15 वर्ष पूर्व लगाये गये बिजली का पोल जर्जर हो चुका है. लोगों का मानना है कि अगर एक तरफ चहारदीवारी नहीं होता तो यह पोल कब का गिर चुका होता. स्थानीय निवासी त्रिलोकी राय,

अधिवक्ता तुंग नरायण झा व डा अभय शंकर दास ने बताया कि इस रास्ते से दिन भर में दर्जनों छोटी-बड़ी वाहने आती-जाती रहती है. धोखे से भी अगर कोई गाड़ी पोल में सट गया तो बड़ी दुर्घटना घट सकती है. अधिवक्ता श्री झा ने बताया उनके आवास के समीप वर्षों पूर्व से 200 केवीए का एक ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है, जहां अक्सर विद्युत विभाग के कर्मी व अधिकारी आते रहते हैं. उन्हें अक्सर पोल बदलवाने को कहा जाता है, पर कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है. हद तो यह कि उनके द्वारा कई बार विभागीय अधिकारियों से लिखित शिकायत की गयी, बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सका है. कहा,

एक बार पुन: कनीय अभियंता से शिकायत की गयी है. अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विभागीय अधिकारियों के विरूद्ध व्यवहार न्यायालय में मुकदमा दायर करेंगे.
क्या कहते हैं अधिकारी. पावर सब स्टेशन, डुमरा के कनीय अभियंता छुट्टी पर हैं. उनका सरकारी मोबाइल कर्मी नरेश कुमार के पास है. उनके हवाले से कर्मी नरेश ने बताया कि बाकइ पोल की स्थिति जर्जर है व उसे बदलने की जरूरत है. पोल अधिवक्ता श्री झा के चहारदीवारी के चलते टिका हुआ है, बरना कब का गिर गया होता. जेई साबह के छुट्टी से लौटते हीं शीघ्र पोल को बदलवाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन