कैश की किल्लत खत्म, बैंकिंग व्यवस्था सामान्य

सीतामढ़ी : नोटबंदी के 53 दिन बाद अब जिले के बैंकों व एटीएम से कैश की किल्लत खत्म हो गयी है. जिले के करीब 24 बैंकों के करीब डेढ़ सौ से भी अधिक बैंक शाखाओं की स्थिति सामान्य हो गयी है. बैंक शाखाओं व एटीएम में कतार लगने की जगह इक्के-दुक्के लोग ही देखे जा […]
सीतामढ़ी : नोटबंदी के 53 दिन बाद अब जिले के बैंकों व एटीएम से कैश की किल्लत खत्म हो गयी है. जिले के करीब 24 बैंकों के करीब डेढ़ सौ से भी अधिक बैंक शाखाओं की स्थिति सामान्य हो गयी है. बैंक शाखाओं व एटीएम में कतार लगने की जगह इक्के-दुक्के लोग ही देखे जा रहे हैं. बैंक अधिकारी व कर्मचारी काफी दिनों की अफरातफरी के बाद अब राहत महसूस कर रहे हैं. मंगलवार को प्रभात खबर की टीम ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के कई बैंक शाखाओं का जायजा लिया. एनएच-77 पर सिंडिकेट बैंक, कमलदह शाखा के बाहर ऐसा लग रहा था कि शायद बंद हो.
यानी हमेशा ग्राहकों की भीड़ रहने वाले बैंक के बाहर मंगलवार को एक भी ग्राहक दिखाई नहीं दिये. अंदर इक्के-दुक्के ग्राहक आराम से लेन-देन कर रहे थे. यही स्थिति बथनाहा बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक, शहर के कारगिल चौक स्थित पीएनबी, रेडक्रॉस भवन स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, बाटा गली स्थित एसबीआइ, मोहनपुर चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया व गोयनका कॉलेज स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में भी देखने को मिला. इन बैंक शाखाओं पर इक्के-दुक्के ग्राहक ही नजर आये. शहर के विभिन्न एटीएम में यही स्थिति देखने को मिली. किसी भी एटीएम के बाहर ग्राहकों की कतार नहीं थी. लोग आराम से रुपये की निकासी कर आ-जा रहे थे. हालांकि, अधिकांश एटीएम से 2 हजार के नोट ही मिल रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










