जेल में बंद कामोद पर एक और प्राथमिकी

Published at :04 Jan 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
जेल में बंद कामोद पर एक और प्राथमिकी

बथनाहा : हत्या मामले में आरोपित व थाना क्षेत्र के खैरवी गांव निवासी कामोद राय पर एक और प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. कामोद राय फिलहाल मंडलकारा में बंद है. थाना क्षेत्र के झिटकहियां गांव निवासी गजेंद्र राय ने कामोद राय पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा गया है कि जेल में जाने […]

विज्ञापन

बथनाहा : हत्या मामले में आरोपित व थाना क्षेत्र के खैरवी गांव निवासी कामोद राय पर एक और प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. कामोद राय फिलहाल मंडलकारा में बंद है. थाना क्षेत्र के झिटकहियां गांव निवासी गजेंद्र राय ने कामोद राय पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा गया है कि जेल में जाने से पूर्व कामोद राय ने फोर लेन के समीप अपनी जमीन बेचने की बात पीड़ित से की. सौदा पक्की होने के बाद पीड़ित ने कामोद राय को एडवांस के रूप में चार लाख रुपये दे दिये. काफी दिनों तक जमीन निबंधन के लिए टालमटोल किया जाता रहा. इसी बीच कामोद राय पुलिस के हत्थे चढ़ गया और जेल चला गया. पीड़ित जमीन निबंधन करने या रुपये लौटाने के लिए दबाव दिया तो आरोपित की ओर से रुपये देने से इनकार कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन