साइबर क्राइम : खाते से उड़ाये 26 हजार रुपये

Published at :04 Jan 2017 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
साइबर क्राइम : खाते से उड़ाये 26 हजार रुपये

बैंक अधिकारी बता एटीएम का नंबर लेकर निकाला पैसा बथनाहा : यदि आपके मोबाइल पर भी किसी बैंक अधिकारी का फोन आये और किसी गलतफहमी में डालकर आपसे आपके बैंक एकाउंट से संबंधित कोई जानकारी मांगे तो आप ऐसे बैंक अधिकारी के झांसे में न आयें. भूलकर भी अपने एकाउंट संबंधी कोई भी जानकारी किसी […]

विज्ञापन

बैंक अधिकारी बता एटीएम का नंबर लेकर निकाला पैसा

बथनाहा : यदि आपके मोबाइल पर भी किसी बैंक अधिकारी का फोन आये और किसी गलतफहमी में डालकर आपसे आपके बैंक एकाउंट से संबंधित कोई जानकारी मांगे तो आप ऐसे बैंक अधिकारी के झांसे में न आयें. भूलकर भी अपने एकाउंट संबंधी कोई भी जानकारी किसी को न दें. आये दिन इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं कि ग्राहकों के मोबाइल पर अज्ञात कॉल आता है, अपने को बैंक अधिकारी बताता है और विभिन्न प्रकार के झांसे देकर बैंक अकाउंट व एटीएम से संबंधित जानकारी लेकर खाते से रुपये उड़ा लेता है.
ऐसा ही एक और मामला सामने आया है. थाना क्षेत्र के रुपौली गांव निवासी वीरेंद्र कुमार राय ने आवेदन देकर अज्ञात साइबर अपराधी पर खाते से 26 हजार रुपये उड़ा लेने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित ने प्राथमिकी में बताया है कि गत दिन उनके मोबाइल पर मोबाइल नंबर-9709416192 से अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया. कॉल उनकी पत्नी ने रिसिव की. अज्ञात साइबर अपराधी अपने को बैंक अधिकारी बताते हुए यह कहा कि आपका एटीएम लॉक हो जाएगा. एटीएम को चालू रखने के लिए एटीएम का सेक्रेट नंबर बताना जरूरी है. पत्नी उक्त साइबर अपराधी के झांसे में आ गयी और अपना सक्रेट नंबर बता दी. थोड़ी ही देर बाद खाते से 26 हजार रुपये की निकासी हो गयी. इसका पता तब चला, जब वे बैंक से रुपये की निकासी करने गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन