बगही में महायज्ञ की तैयारी जोरों पर

Published at :04 Jan 2017 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
बगही में महायज्ञ की तैयारी जोरों पर

नेपाल समेत विभिन्न प्रदेशों व जिलों से उमड़ेगी भीड़ सीतामढ़ी : परम पूज्य ब्रह्मलीन तपस्वी नारायण दास जी महाराज के जन्म शताब्दी महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 17 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाले श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ की तैयारियां पूरे जोर-शोर से की जा रही है. डुमरा प्रखंड के रंजीतपुर […]

विज्ञापन

नेपाल समेत विभिन्न प्रदेशों व जिलों से उमड़ेगी भीड़

सीतामढ़ी : परम पूज्य ब्रह्मलीन तपस्वी नारायण दास जी महाराज के जन्म शताब्दी महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 17 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाले श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ की तैयारियां पूरे जोर-शोर से की जा रही है. डुमरा प्रखंड के रंजीतपुर पश्चिमी के बगही धाम में 1008 कीर्तन कुंजों में राम नाम जप के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों के अलावा नेपाल, मधुबनी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर समेत अन्य कई जिलों से 25 सौ नाम जापक भाग लेंगे. महायज्ञ स्थल के आसपास की कुछ तैयारियां अंतिम चरण में है. इसमें महामंडप प्रमुख है,
जिसमें कीर्तन, पूजन व हवन का कार्य होना है. परम पूज्य के प्रमुख शिष्य रामाज्ञा दास जी महाराज एवं शुकदेव दास जी महाराज ने यज्ञ क्षेत्र की तैयारी का जायजा लेकर कारीगरों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं. महायज्ञ की सफलता के लिए एक-एक चीज पर नजर रखी जा रही है.
300 एकड़ में फैला यज्ञ क्षेत्र : गांव के 300 एकड़ क्षेत्र को यज्ञ स्थल घोषित किया गया है. स्थानीय लोग भी पूरे उत्साह और समर्पण से इसमें सहभागी बने हैं. बिना किसी एतराज के करीब 250 एकड़ भू-क्षेत्र में इस बार यज्ञ को लेकर फसल नहीं लगी है. खेत मालिक यज्ञ के लिए भूमि के इस्तेमाल को सौभाग्य की बात कहते हैं. वृंदावन से आये कारीगर कुटियों के निर्माण में जुटे हैं. ठहरने के लिए स्विस कार्टेज बनाने की योजना है. वृंदावन, दिल्ली और दूसरे जगहों से बड़ी संख्या में स्विस कार्टेज मंगवाया जा रहा है.
सड़कें हो रही दुरुस्त : महायज्ञ में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए बगही धाम तक पहुंचने वाले विभिन्न सड़कों की मरम्मत का काम शुरू किया जा रहा है. जहां-जहां सड़क क्षतिग्रस्त है, वहां मिट्टी, गिट्टी और अलकतरा से भरा जा रहा है.
वहीं अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों को भी दुरुस्त करने की कवायद की जा रही है. इसमें रीगा-बगही मठ और बगही पावर हाउस तक रोड निर्माण कार्य की जिम्मेवारी ग्रामीण कार्य विभाग को सौंपी गयी है. मालूम हो कि निश्चय यात्रा के क्रम में जिले के दौरे पर आये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यज्ञ को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये थे.
— तीन चैनलों पर यज्ञ का प्रसारण
तीन अाध्यात्मिक टीवी चैनल नवग्रह, सर्वधर्म संगम और साधना टीवी पर बगही धाम से महायज्ञ का सीधा प्रसारण किया जायेगा. अगले कुछ दिन में चैनल के कर्मी सेटअप के लिए बगही धाम पहुंचने वाले हैं. यज्ञ स्थल पर मीडिया सेंटर भी बनाया जा रहा है, जिसमें मीडियाकर्मियों के जरूरतों की सामग्री उपलब्ध रहेगी. पूरे सेंटर को वाइ-फाई से भी जोड़ा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन