बेला में शराबी पिता को बेटे ने भेजवाया जेल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jan 2017 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

बेला (सीतामढ़ी) : प्रदेश में शराबबंदी के कानून को अब सामाजिक सहयोग भी मिलने लगा है. लोगों में आयी जागरूकता का ही परिणाम है कि शराब पीने पर खून के रिश्ते को भी नहीं बख्शा जा रहा है. हाल ही में बेला में एक पत्नी ने अपने शराबी पति को जेल भेजवाया था. इसी कड़ी […]
विज्ञापन
बेला (सीतामढ़ी) : प्रदेश में शराबबंदी के कानून को अब सामाजिक सहयोग भी मिलने लगा है. लोगों में आयी जागरूकता का ही परिणाम है कि शराब पीने पर खून के रिश्ते को भी नहीं बख्शा जा रहा है. हाल ही में बेला में एक पत्नी ने अपने शराबी पति को जेल भेजवाया था. इसी कड़ी में सोमवार को बेला थाना क्षेत्र के कन्हमा गांव में एक बेटे ने शराबी पिता को जेल भेजवा दिया.
बताया जाता है कि कन्हमा निवासी सह पूर्व पंसस मो इस्लाम अक्सर शराब पीकर घर में हंगामा करता था. सोमवार को भी वह नेपाल से शराब पीकर आया और घर में हंगामा करने लगा.
बेला में शराबी
पुत्र मो शमी आलम के विरोध जताने पर वह मारपीट करने लगा. नाराज बेटे ने इसकी सूचना बेला पुलिस को दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पूर्व पंसस मो इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसकी मेडिकल जांच करायी गयी. मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसके पुत्र मो शमी आलम के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया.
कन्हमा गांव का मामला
शराब पीकर हंगामा करते पिता सह पूर्व पंसस को किया पुलिस के हवाले
बेटे ने बेला थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










