शराब समेत स्काॅर्पियो जब्त बैरगनिया पुलिस ने की छापेमारी

Published at :03 Jan 2017 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
शराब समेत स्काॅर्पियो जब्त बैरगनिया पुलिस ने की छापेमारी

आवकारी चौक व नेपाल बाॅर्डर के पास पकड़ाये बैरगनिया : बैरगनिया पुलिस ने सोमवार को अलग – अलग इलाकों में की गयी कार्रवाई के दौरान नेपाल से शराब पीकर लौट रहे आठ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस दौरान पुलिस ने चार बोतल शराब व एक स्काॅर्पियो भी जब्त की […]

विज्ञापन

आवकारी चौक व नेपाल बाॅर्डर के पास पकड़ाये

बैरगनिया : बैरगनिया पुलिस ने सोमवार को अलग – अलग इलाकों में की गयी कार्रवाई के दौरान नेपाल से शराब पीकर लौट रहे आठ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
इस दौरान पुलिस ने चार बोतल शराब व एक स्काॅर्पियो भी जब्त की है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी के नेतृत्व में अवर निरीक्षक राज कुमार हरिजन व अमरेंद्र कुमार ने सशस्त्र बल के साथ बैरगनिया शहर के आवकारी चौक पर छापेमारी कर शराब के नशे में बैरगनिया नगर पंचायत के दुर्गापथ निवासी गोपालजी स्वर्णकार व पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना के फुलवरिया निवासी प्रभु राय को गिरफ्तार कर लिया, वहीं उसकी नंबर बीआर01पीबी-3656जब्त कर लिया. तलाशी के दौरान स्काॅर्पियो से चार बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी. इसके बाद पुलिस ने शराब समेत स्काॅर्पियो जब्त कर ली.
वहीं मेडिकल करा मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया. बताया गया है कि नव वर्ष पर दोनों पिकनिक मनाने नेपाल गये थे, जहां से शराब पीकर लौटने के क्रम में पुलिस के हत्थे चढ़ गये. नेपाल थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया नये उत्पाद नियम के तहत स्काॅर्पियो की नीलामी को लिखा जायेगा. उधर, बैरगनिया पुलिस ने नेपाल बॉर्डर के पास की गयी कार्रवाई में नेपाल से शराब पीकर लौटते छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज करते हुये सभी को जेल भेज दिया. जेल भेजे जाने वालों में बैरगनिया थाना क्षेत्र के सेखौना निवासी राम सागर पटेल, जय नारायण दास, बेल पुर्नवास निवासी हरेंद्र ठाकुर, रीगा मिल चौक निवासी अजय बैठा व पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाने के शंकर पासवान तथा भोला पासवान शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन