पीकर हंगामा करते युवक पकड़ाया

Published at :03 Jan 2017 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
पीकर हंगामा करते युवक पकड़ाया

बैरगनिया : बैरगनिया थाना पुलिस ने शहर के चंद्रा सिनेमा के पास शराब पीकर हंगामा करते एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेज दिया है. युवक की पहचान गांधी नगर निवासी मिश्री लाल पासवान के रूप में की गयी है. इसकी पुष्टि बैरगनिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने […]

विज्ञापन

बैरगनिया : बैरगनिया थाना पुलिस ने शहर के चंद्रा सिनेमा के पास शराब पीकर हंगामा करते एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेज दिया है. युवक की पहचान गांधी नगर निवासी मिश्री लाल पासवान के रूप में की गयी है. इसकी पुष्टि बैरगनिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने की है. वहीं बताया है कि गश्ती के दौरान अवर निरीक्षक अमरेंद्र कुमार ने चंद्रा सिनेमा के पास शराब के नशे में हंगामा कर रहे गांधी नगर निवासी मिश्री लाल पासवान को गिरफ्तार किया था. इस बाबत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन