हर दिल बोला हैप्पी क्रिसमस

Published at :26 Dec 2016 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
हर दिल बोला हैप्पी क्रिसमस

क्रिसमस. यीशु के जन्म लेते ही बज उठीं घंिटयां, िगरजाघरों में जलाये गये कैंडिल सीतामढ़ी : अपने त्याग व बलिदान से संपूर्ण विश्व को शांति व मानवता का संदेश देने वाले प्रभु यीशु मसीह के जन्म का जश्न क्रिसमस का त्योहार रविवार को पूरे जिले में उत्साह के साथ मनाया गया. इस दौरान जहां विभिन्न […]

विज्ञापन

क्रिसमस. यीशु के जन्म लेते ही बज उठीं घंिटयां, िगरजाघरों में जलाये गये कैंडिल

सीतामढ़ी : अपने त्याग व बलिदान से संपूर्ण विश्व को शांति व मानवता का संदेश देने वाले प्रभु यीशु मसीह के जन्म का जश्न क्रिसमस का त्योहार रविवार को पूरे जिले में उत्साह के साथ मनाया गया. इस दौरान जहां विभिन्न गिरिजाघरों में सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन कर प्रार्थना की गयी. वहीं, कैंडिल जला प्रभु यीशु मसीह को याद किया गया. साथ ही गले मिल कर लोगों ने क्रिसमस की बधाई दी. पूरे दिन गिरिजाघरों में लोगों की भीड़ उमड़ी रहीं. वहीं, जश्न का माहौल रहा.
इस दौरान बच्चे पूरी तरह क्रिसमस के जश्न में डूबे रहे. क्रिसमस के अवसर पर विभिन्न चर्च व इसाई बहुल इलाकों में रविवार को जश्न का माहौल रहा. इस दौरान लोगों ने जहां क्रिसमस पर्व पर खुशियां बांटी, वहीं बच्चे खेलने में मशगूल रहे. लेकिन ज्यादातर युवतियां सेल्फी के साथ क्रिसमस का जश्न मनाती नजर आयी. मुख्यालय डुमरा व शहर के आस पास के इलाकों में अवस्थित चर्च व प्रमुख स्थानों पर युवतियां मोबाइल के जरिये सेल्फी लेती नजर आयी.
स्कूलों में भी कार्यक्रम का आयोजन
बाजपट्टी . क्रिसमस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्कूलों में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बाजपट्टी प्रखंड के पचरा निमाहि स्थित पैरेंट्स च्वायस पब्लिक स्कूल में बच्चों ने क्रिसमस ट्री बनाये, वहीं शांता क्लाज बनकर शिक्षकों ने बच्चों के बीच गिफ्ट बांटा इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश ने क्रिसमस ट्री बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया. मौके पर हैमी सिंह, आकांक्षा कुमारी, सुशील कुमार, स्तुति कुमारी, रेणु कुमारी व अशोक श्रीवास्तव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
शहर से सटे डुमरा रोड स्थित कैथोलिक चर्च रविवार को क्रिसमस के रंग में डूबा नजर आया. यूं तो शनिवार की आधी रात से ही चर्च में उत्साह परवान चढ़ने लगा था, लेकिन रविवार को सुबह होते ही जश्न का जबरदस्त उत्साह दिखा. कृत्रिम प्रकाश व बेहतरीन साज- सजावट के साथ चर्च की सुंदरता देखते ही बन रही थी. वहीं चर्च के भीतर प्रभु यीशु, माता मरियम व गोशाला समेत जन्मोत्सव की झांकियां तथा क्रिसमस ट्री आकर्षण का केंद्र बनी रहीं. सुबह होते ही इसाई समुदाय के लोग एक बार फिर चर्च में मुखातिब थे. इस दौरान फादर के नेतृत्व में
लोगों ने सामूहिक प्रार्थना में शामिल होकर जहां संपूर्ण विश्व में मानवता व शांति की कामना की, वहीं एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी. पूरे
दिन बड़ी संख्या में लोग चर्च में पहुंचते रहे. इस दौरान चर्च के पास मेले सा मंजर रहा.
शहर से सटे तलखापुर स्थित कैथोलिक चर्च, औद्योगिक केंद्र परिसर स्थित अरूणालय, मधुबन स्थित जेम्स चर्च व शहर स्थित हेब्रान चर्च के अलावा बैरगनिया के मड़पा कोठी चर्च व पुपरी समेत विभिन्न इलाकों में स्थित चर्च में शनिवार की आधी रात व रविवार को लोगों की भीड़ उमड़ी रहीं.
पुलिस रही तैनात : क्रिसमस के मद्देनजर पूरे जिले में पुलिसिया व्यवस्था चाक चौबंद रहीं. शहर से सटे तलखापुर स्थित कैथोलिक चर्च, औद्योगिक केंद्र परिसर स्थित अरूणालय, मधुबन स्थित जेम्स चर्च व शहर स्थित हेब्रान चर्च के अलावा पूरे शहर में पुलिस बल तैनात रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन