संस्कृति के उत्थान को शौर्य प्रशिक्षण

Published at :26 Dec 2016 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
संस्कृति के उत्थान को शौर्य प्रशिक्षण

सीतामढ़ी : बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी के सहयोग से विहिप की ओर से भोगेश्वरी सरस्वती विद्यामंदिर, लक्ष्मीनगर में शौर्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. भारतीय संस्कृति के उत्थान के प्रयास के मद्देनजर दो दिवसीय इस शिविर का उद्घाटन ओम के जाप व दीप प्रज्वलन से हुआ. डा़ॅॅ वसंत मिश्रा, विहिप के विभाग निरीक्षक […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी के सहयोग से विहिप की ओर से भोगेश्वरी सरस्वती विद्यामंदिर, लक्ष्मीनगर में शौर्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. भारतीय संस्कृति के उत्थान के प्रयास के मद्देनजर दो दिवसीय इस शिविर का उद्घाटन ओम के जाप व दीप प्रज्वलन से हुआ.

डा़ॅॅ वसंत मिश्रा, विहिप के विभाग निरीक्षक राकेश तिवारी, जिलाध्यक्ष उमेश झा, शिवहर जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, अखिल भारतीय इतिहास संकलन की प्रांतीय महासचिव डा़ॅ बबिता, संतोष झा, श्याम बिहारी दास, रामानंद प्रसाद व अरविंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया. मौके पर जीत बहादुर सिंह ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए अपनी संस्कृति, गंगा व गायत्री की रक्षा जरूरी है. जिला उपाध्यक्ष श्यामबाबू सिंह ने कहा कि जिस कार्य में राष्ट्रीयता नहीं है,

वह संगठन का कार्य नहीं है. रामानंद ने कहा कि हिंदू वही है, जिसमें हीन भावना नहीं हो. रंजना झा ने कहा कि हिंदू तन, हिंदू मन व हिंदू जीवन हीं हमारा परिचय है. विभाग संरक्षक राकेश तिवारी ने प्रशिक्षण को संगठन की आत्मा बताया. डा़ॅ बबिता कुमारी ने कहा कि देश में अंग्रेजों के समय जितनी विकृति नहीं आयी उससे अधिक विगत 60 वर्षों में हुआ है. प्रधानाचार्य नागेंद्र तिवारी ने उक्त वक्ताओं की बातों को गंभीर बताया और उस पर अमल करने पर बल दिया.

बजरंग दल के रंजन कुमार ने कार्यकर्ताओं को संगठित होने को कहा. डा़ॅ वसंत मिश्रा ने फैसन को छोड़ कर अपनी संस्कृति व रीति रिवाज अपनाने पर जोर दिया. उमेश झा ने गौरवशाली अतीत को याद किया. मौके पर ईश्वर नारायण दास, इंदु भूषण, दिग्विजय सिंह, शंभू शौर्य, संतोष कुमार, अशोक कुमार, माधुरी सिंह व सिमरन समेत अन्य मौजूद थे.

सीतामढ़ी : राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्काउट एंड गाइड की टीम रविवार को मैसूर के लिए रवाना हुई. शहर स्थित नगरपालिका मध्य विद्यालय में छात्र-छात्राओं की टीम को हरी झंडी दिखा कर डीइओ सुरेश प्रसाद व अन्य ने मैसूर के लिए रवाना किया. इस अवसर पर डीइओ ने छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित करने की शुभकामना दी. मौके पर स्काउट एंड गाइड संगठन आयुक्त संजय कुमार, कैलाश सिंह, प्रधान शिक्षिका अंजू कुमारी, प्रमोद कुमार नील, रितेश रमण सिंह, नित्यानंद सिंह, मुकेश ठाकुर, मनोज सिंह व विनोद ठाकुर आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन