47 कार्टन फल के साथ किशोर हिरासत में

सीतामढ़ी : चाइनीज फल होने के शक में जीआरपी ने मंगलवार को सीतामढ़ी स्टेशन से 47 कार्टन फल को जब्त करते हुए एक किशोर को हिरासत में ले लिया. वहीं घंटों तफ्तीश के बाद फल के भारतीय बगान का होने की पुष्टि के बाद फल समेत किशोर को मुक्त कर दिया. हालांकि इस पूरी कार्रवाई […]
सीतामढ़ी : चाइनीज फल होने के शक में जीआरपी ने मंगलवार को सीतामढ़ी स्टेशन से 47 कार्टन फल को जब्त करते हुए एक किशोर को हिरासत में ले लिया. वहीं घंटों तफ्तीश के बाद फल के भारतीय बगान का होने की पुष्टि के बाद फल समेत किशोर को मुक्त कर दिया. हालांकि इस पूरी कार्रवाई को लेकर जीआरपी सुर्खियों में रहीं. एक तो किशोर को हिरासत में लेने को लेकर जीआरपी की कार्यशैली पर सवाल उठा, दूसरा अधिकार क्षेत्र में नहीं आने के बावजूद फल जब्त करने को लेकर भी व्यापारियों ने सवाल उठाए.
बताते चले की पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल अहीर टोला निवासी फल व्यापारी सीमा देवी, काजल कुमारी, निक्की कुमारी, राजा विकास व मो रईस तथा एक किशोर 47 कार्टन फल लेकर स्टेशन पहुंचे थे. इस दौरान उक्त लोग मुजफ्फरपुर के लिए फल को बुक कराने जा ही रहे थे कि जीआरपी ने उक्त फल को जब्त कर लिया. साथ ही एक किशोर को हिरासत में ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










