दो बीइओ पर प्रपत्र क की कार्रवाई का आदेश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Dec 2016 4:34 AM (IST)
विज्ञापन

पुपरी व सोनबरसा बीइओ के खिलाफ प्रपत्र क की कार्रवाई राज्य कार्यक्रम निदेशक ने की कार्रवाई डुमरा : बाल पंजी समेकन प्रपत्र बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय में ससमय उपलब्ध नहीं कराने के मामले में राज्य कार्यक्रम निदेशक की गाज पुपरी व सोनबरसा बीईओ पर गिरी है. राज्य कार्यक्रम निदेशक ने दोनों बीईओ के खिलाफ प्रपत्र […]
विज्ञापन
पुपरी व सोनबरसा बीइओ के खिलाफ प्रपत्र क की कार्रवाई
राज्य कार्यक्रम निदेशक ने की कार्रवाई
डुमरा : बाल पंजी समेकन प्रपत्र बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय में ससमय उपलब्ध नहीं कराने के मामले में राज्य कार्यक्रम निदेशक की गाज पुपरी व सोनबरसा बीईओ पर गिरी है. राज्य कार्यक्रम निदेशक ने दोनों बीईओ के खिलाफ प्रपत्र क गठित करने व विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है. राज्य कार्यक्रम निदेशक ने डीपीओ प्रारंभिक शिक्षा व डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान को पत्र भेज कर पुपरी व सोनबरसा के डीपीओ के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर प्रपत्र क गठित करते हुए इससे संबंधित प्रतिवेदन राज्य परियोजना को उपलब्ध कराने का आदेश दिया है. बताया गया है कि 14 दिसंबर को राजधानी पटना में हुई
राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में पाया गया कि तय अवधि के भीतर सीतामढ़ी जिले के पुपरी व सोनबरसा बीईओ द्वारा बालपंजी समेकन प्रपत्र बीईपी को नहीं उपलब्ध कराया गया है. बैठक में शामिल अधिकारियों ने इसे बाल पंजी समेकन में अभिरूचि नहीं लेना करार दिया. वहीं शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अनुपालन के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दोनों बीईओ के खिलाफ प्रपत्र क के तहत कार्रवाई का निर्णय लिया गया.
इसके आलोक में राज्य कार्यक्रम निदेशक ने डीपीओ को पत्र भेजकर दोनों बीईओ के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है. बताते चले की जिले के सभी बीईओ को 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक अभियान चलाकर बालपंजी का समेकन कर अद्यतन रिपोर्ट बीईपी कार्यालय को उपलब्ध कराया जाना था. लेकिन पुपरी व सोनबरसा बीईओ इसके प्रति बेपरवाह बने रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










