आमसभा : ग्रामीण बोले निर्माण करायेंगे शौचालय

Published at :18 Dec 2016 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
आमसभा : ग्रामीण बोले निर्माण करायेंगे शौचालय

सीतामढ़ी : डुमरा प्रखंड की मुरादपुर पंचायत के बाजितपुर गांव में शनिवार को मुखिया नवेंदु सिंह की अध्यक्षता में आमसभा का आयोजन किया गया. मुखिया श्री सिंह ने घर-घर शौचालय बनाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया. कहा कि खुले में शौच करने से विभिन्न प्रकार की बीमारियां होती है. वर्षों से चली आ रही […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : डुमरा प्रखंड की मुरादपुर पंचायत के बाजितपुर गांव में शनिवार को मुखिया नवेंदु सिंह की अध्यक्षता में आमसभा का आयोजन किया गया. मुखिया श्री सिंह ने घर-घर शौचालय बनाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया. कहा कि खुले में शौच करने से विभिन्न प्रकार की बीमारियां होती है. वर्षों से चली आ रही इस कुप्रथा को बंद करना होगा.

वहीं, सरपंच सुधीर कुमार ने कहा कि बीमारी की चपेट में आने पर इलाज में लाखों रुपये खर्च होते है. बावजूद गंभीर रूप से बीमार लोग स्वस्थ्य नहीं हो पाते है. सबसे से ज्यादा परेशानी गरीब व मध्यमवर्गीय लोगों को होती है, क्योंकि उनके पास दैनिक खर्च के लिए भी रुपये नहीं होता है. ऐसे में गंभीर बीमार होने के बाद भी रुपये के अभाव में सहीं चिकित्सक से इलाज नहीं करा पाते है और न हीं दवा ले पाते है. अंतत: रोगी को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है. इसलिए शौचालय का निर्माण आवश्यक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन