ट्रेन से कट कर वृद्ध की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2016 4:32 AM
रीगा : दरभंगा-रक्सौल रेलखंड पर बभगनगामा गांव के समीप रविवार की दोपहर ट्रेन से कट कर एक वृद्ध के परखच्चे उड़ गये. मृतक की पहचान गांव के हीं गोपाल शरण मिश्र(73 वर्ष) के रुप में की गयी है. वह लंबे समय तक किसान आंदोलन से जुड़े थे. इलाके के प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी स्व सीता कांत […]
रीगा : दरभंगा-रक्सौल रेलखंड पर बभगनगामा गांव के समीप रविवार की दोपहर ट्रेन से कट कर एक वृद्ध के परखच्चे उड़ गये. मृतक की पहचान गांव के हीं गोपाल शरण मिश्र(73 वर्ष) के रुप में की गयी है. वह लंबे समय तक किसान आंदोलन से जुड़े थे. इलाके के प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी स्व सीता कांत मिश्र के पुत्र गोपाल शरण मिश्र की मृत्यु पर गांव में मातम पसर गया है. बताया जाता है कि स्व मिश्र गांव से पैदल चल कर रेल ट्रैक के रास्ते रीगा आ रहे थे.
इसी बीच रक्सौल से दरभंगा जा रही 55510 डाउन सवारी ट्रेन की चपेट में आ गये. उनके शरीर का बोटी बोटी बिखर गया. स्व मिश्र कान से कम सुनते थे, जिससे ट्रेन की सीटी को वह सुन नहीं पाये और हादसा हो गया. परिजन ने ग्रामीणों के साथ मिल कर शव का टुकड़ा एकत्र कर उसे बर्फ में रखा है. मृतक का पुत्र दिल्ली में कार्यरत है, उनके आने के बाद हीं शव का अंतिम संस्कार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










