सुपरवाइजर व चालक को बनाया बंधक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Mar 2016 4:43 AM
सीतामढ़ी/बथनाहा : सहियारा थाना के सिंगरहिया गांव के समीप जमुरा नदी पर चल रहे बांध निर्माण कंपनी के संवेदक द्वारा स्थानीय व्यवसायी व मजदूर-किसानों का बकाया रूपया लेकर फरार हो जाने के खिलाफ लोगों ने मंगलवार को निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर पहुंच कर जम कर हंगामा किया. साथ ही कंपनी के सुपरवाइजर सतीष […]
सीतामढ़ी/बथनाहा : सहियारा थाना के सिंगरहिया गांव के समीप जमुरा नदी पर चल रहे बांध निर्माण कंपनी के संवेदक द्वारा स्थानीय व्यवसायी व मजदूर-किसानों का बकाया रूपया लेकर फरार हो जाने के खिलाफ लोगों ने मंगलवार को निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर पहुंच कर जम कर हंगामा किया. साथ ही कंपनी के सुपरवाइजर सतीष कुमार व जेसीबी चालक मो नौशाद को घंटों बंधक बनाकर रखा. कंपनी संवेदक के खिलाफ नारेबाजी की.
बाद में आक्रोशितों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षरयुक्त आवेदन स्थानीय पुलिस को देकर न्याय की मांग की. बाद में होली पर्व को देखते हुए सुपरवाइजर व जेसीबी चालक को मुक्त कर दिया गया. स्थानीय गगनदेव चंद्रवंशी, राहुल कुमार, चुनचुन कुमार, शशि भूषण सिंह, मुकेश सिंह, महेंद्र साह,
अरविंद कुमार, राहुल कुमार, लखन राउत व विनोद राम समेत अन्य ने बताया कि बांध निर्माण का संवेदक स्थानीय लोगों को विश्वास में लेकर करीब सात लाख रूपया बकाया लगा कर फरार हो गया. संवेदक अंबुज सिंह रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के पोता मधौल का रहनेवाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










