सुप्पी में गोली मार युवक की हत्या, भाई घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Mar 2016 6:49 AM
सीतामढ़ी : सुप्पी सहायक थाना क्षेत्र के अंबा खुर्द गांव में रविवार सुबह करीब सात बजे आपसी विवाद में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. मृतक विनय आनंद (32) गांव के ही सीताराम सिंह का पुत्र था. उसके भाई विजय आनंद के पैर में गोली लगी है. उसे इलाज के लिए […]
सीतामढ़ी : सुप्पी सहायक थाना क्षेत्र के अंबा खुर्द गांव में रविवार सुबह करीब सात बजे आपसी विवाद में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. मृतक विनय आनंद (32) गांव के ही सीताराम सिंह का पुत्र था. उसके भाई विजय आनंद के पैर में गोली लगी है. उसे इलाज के लिए नगर के एक नर्सिंग होम में भरती कराया गया है. विनय के सीने में देसी राइफल से तीन गोली मारी गयी है. घटना के बाद चार राउंड फायरिंग किये जाने की भी बात कही जा रही है. बड़े भाई संजय आनंद ने ग्रामीणों के सहयोग से गोली लगने से बुरी तरह घायल विनय व विजय आनंद को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने विनय को मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










