तस्करी के लिए जा रहे दो हजार चूजे बरामद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2016 6:25 AM

विज्ञापन

बैरगनिया : नेपाल के रौतहट जिले की पुलिस ने सोमवार को लक्ष्मीपुर बेलबिछवा गाविस के वार्ड संख्या-चार से तस्करी का दो हजार चूजा जब्त किया है. इस दौरान तस्कर भागने में सफल हो गया. डीएसपी सह पुलिस प्रवक्ता राजेंद्र पोखरेल ने बताया कि जब्त चूजों का अनुमानित मूल्य एक लाख से अधिक आंकी गयी है. […]

विज्ञापन

बैरगनिया : नेपाल के रौतहट जिले की पुलिस ने सोमवार को लक्ष्मीपुर बेलबिछवा गाविस के वार्ड संख्या-चार से तस्करी का दो हजार चूजा जब्त किया है. इस दौरान तस्कर भागने में सफल हो गया. डीएसपी सह पुलिस प्रवक्ता राजेंद्र पोखरेल ने बताया कि जब्त चूजों का अनुमानित मूल्य एक लाख से अधिक आंकी गयी है.

जिला प्रशासन के प्रतिनिधि रामनरेश साह, पशुपालन अधिकृत राज देव राउत, अवधेश कुमार यादव समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में औरइया गाविस स्थित पशुपालन कार्यालय परिसर में जब्त चूजा को नष्ट कर दिया गया. उन्होंने बताया कि इस मामले में पकड़े गये कारोबारी पर 50 हजार जुर्माना के साथ छह माह कैद का प्रावधान है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन