समाज को सुरक्षित रखना मूल प्रश्न : मुन्नी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2016 6:22 AM
विज्ञापन
हिंदुस्तानी अवाम संरक्षण मंच की बैठक 28 फरवरी को आतंकवाद विषय पर सेमिनार का आयोजन सीतामढ़ी : हिंदुस्तानी अवाम संरक्षण मंच की एक बैठक सोमवार को भाजयुमो की जिला उपाध्यक्ष सह अल्पसंख्यक मोरचा की क्षेत्रीय प्रभारी मुन्नी खातून की अध्यक्षता में उनके मेहसौल स्थित आवास पर हुई. बैठक में मुख्य रूप से 28 फरवरी को […]
विज्ञापन
हिंदुस्तानी अवाम संरक्षण मंच की बैठक
28 फरवरी को आतंकवाद विषय पर सेमिनार का आयोजन
सीतामढ़ी : हिंदुस्तानी अवाम संरक्षण मंच की एक बैठक सोमवार को भाजयुमो की जिला उपाध्यक्ष सह अल्पसंख्यक मोरचा की क्षेत्रीय प्रभारी मुन्नी खातून की अध्यक्षता में उनके मेहसौल स्थित आवास पर हुई.
बैठक में मुख्य रूप से 28 फरवरी को ‘आतंकवाद हिंदुस्तान तथा हिंदुस्तानी अवाम’ विषय पर आयोजित सेमिनार की सफलता पर विचार विमर्श किया गया. श्रीमती खातून ने कहा कि सेमिनार में आतंकवाद शब्द की उत्पत्ति तथा कारणों का स्पष्ट उल्लेख के अलावा हिंदुस्तानी समाज को इस आतंकवाद से होनेवाले मानसिक एवं आर्थिक कठिनाइयों पर प्रकाश डाला जायेगा. हिंदुस्तानी समाज को सुरक्षित रखने तथा सद्भाव को कैसे विकसित किया जाये, यह आज का मूल प्रश्न हो गया है. जिसका समाधान वर्तमान समय की मांग है.
बैठक में मंच के संरक्षक ललित कुमार झा, हाजी इसराइल जी, डॉ एमएम आजाद, अताबुल अंसारी, मो जलालुद्दीन, सुरेश शर्मा, उमाशंकर शर्मा, अर्जुन शर्मा, मो आशिक, अख्तर हुसैन राजा समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










