छह फरजी शिक्षकों पर दर्ज की गयी प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2016 6:58 AM
विज्ञापन
सीतामढ़ी : निगरानी विभाग के स्तर से नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच अब तक जारी है. पूरे शिक्षकों की जांच पूरी होने में अभी विलंब है. जिन शिक्षकों का प्रमाणपत्र फर्जी पाया जा रहा है, उनके खिलाफ सीधे प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है. निगरानी के इंस्पेक्टर विनयानंद ठाकुर ने फिर परिहार थाना में […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : निगरानी विभाग के स्तर से नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच अब तक जारी है. पूरे शिक्षकों की जांच पूरी होने में अभी विलंब है. जिन शिक्षकों का प्रमाणपत्र फर्जी पाया जा रहा है, उनके खिलाफ सीधे प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है.
निगरानी के इंस्पेक्टर विनयानंद ठाकुर ने फिर परिहार थाना में चार तो बेला थाना में दो फर्जी शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
कार्रवाई का खौफ नहीं
खास बात यह कि फर्जी शिक्षकों में कुछ को एक तरह से कार्रवाई का कोई खौफ नहीं है. सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया था कि स्वत: नौकरी छोड़ देने वाले फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जायेगी.
अन्यथा, प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही राशि की वसूली की जायेगी. बावजूद वैसे शिक्षकों की कमी नहीं जो फर्जी होते हुए भी स्कूल में अब तक बने हुए हैं.
अभी और पर होगी कार्रवाई
अभी जांच जारी है. अभी और फर्जी शिक्षक पकड़े जायेंगे, जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जायेगी. पंचायत नियोजन इकाइयों से निगरानी विभाग ने नियोजित शिक्षकों का पूरा बायोडाटा मांगा है.
कहा जा रहा है कि प्राथमिक विद्यालयों के नियोजित शिक्षकों की जांच में बड़ी संख्या में फर्जी शिक्षकों के पकड़े जाने की आशंका है. कारण कि पंचायत स्तर पर बहाली में काफी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गयी थी.
इसका साबूत अपीलीय प्राधिकार में दायर मुकदमा है. गड़बड़ी में कई पंचायत सचिवों को जेल जाने के साथ हीं निलंबन की कार्रवाई झेलनी पड़ी थी. एक मुखिया निगरानी के हत्थे चढ़े थे.
प्रमाण पत्र फर्जी निकला
परिहार. निगरानी के इंस्पेक्टर द्वारा स्थानीय थाना में मध्य विद्यालय लड़ुआरी की शिक्षिका आशा कुमारी, मध्य विद्यालय धड़हरवा की मीरा कुमारी व जितेंद्र नाथ, मध्य विद्यालय कोइरिया पिपरा के विजेंद्र सिंह, मध्य विद्यालय बाड़ा हिंदी के शिक्षक सुधीर कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
आशा व विजेंद्र का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है. रंजीत कुमार के नाम से निर्गत प्रमाण पत्र के आधार पर फर्जी प्रमाण पत्र बनवा कर मीरा कुमारी शिक्षिका बन गयी थी. सुधीर कुमार परीक्षा में फेल हो गये थे, लेकिन पास होने का फर्जी प्रमाण पत्र बनवा कर नियोजन कराने में सफल हो गये थे. शिक्षक जितेंद्र नाथ के बीएड का प्रमाण पत्र जिस संस्था से निर्गत है, वह संस्था अमान्य है.
बेला में दो पर प्राथमिकी
बेला़ मध्य विद्यालय चगेनमा की शिक्षिका विनीता कुमारी व मध्य विद्यालय बेला मछपकौनी के शिक्षक मो नसीम के खिलाफ धारा 409, 467,468,471 व 120 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
निगरानी की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि उक्त दोनों ने नियोजन इकाई को फर्जी प्रमाण पत्र देकर अपना नियोजन कराने के साथ ही सरकारी राशि प्राप्त किया. इधर, सूत्रों ने बताया कि विनीता कुमारी के प्रमाण पत्रों की जब जांच की गयी तो वह चंद्रकला कुमारी के नाम का निकला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










