14 अधिकारियों व कर्मियों से जवाब-तलब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2016 5:24 AM
विज्ञापन
डुमरा : डीएम राजीव रौशन द्वारा सोमवार को राजस्व संबंधित समीक्षा बैठक की गयी. मौके से बगैर सूचना के बेलसंड एसडीओ सुधीर कुमार व पुपरी एसडीओ किशोर कुमार नदारद मिले. डीएम ने दोनों एसडीओ से जवाब-तलब करने का निर्देश दिया. कुल 14 अधिकारी व कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा गया. एक सप्ताह में प्रतिवेदन दें राजस्व […]
विज्ञापन
डुमरा : डीएम राजीव रौशन द्वारा सोमवार को राजस्व संबंधित समीक्षा बैठक की गयी. मौके से बगैर सूचना के बेलसंड एसडीओ सुधीर कुमार व पुपरी एसडीओ किशोर कुमार नदारद मिले.
डीएम ने दोनों एसडीओ से जवाब-तलब करने का निर्देश दिया. कुल 14 अधिकारी व कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा गया.
एक सप्ताह में प्रतिवेदन दें
राजस्व की प्राप्ति व संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के दौरान डीएम ने ऑपरेशन भूमि दखल व जमींदारी बांध से संबंधित प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर सौंपने का निर्देश दिया. मौके पर एडीएम डीएन मंडल, एसडीसी चंदन चौहान, मंजूर अली व प्रदीप कुमार के अलावा सभी सीओ व अन्य अधिकारी मौजूद थे.
आइटी कर्मियों से स्पष्टीकरण
आरटीपीएस के तहत एलपीसी व दाखिल-खारिज से संबंधित अभिलेख को ई-ब्लॉक के वेबसाइट पर अपलोड किया जाना है. इस कार्य में शिथिलता बरते जाने पर आठ कर्मियों से जवाब-तलब किया गया. इसमें डुमरा, बथनाहा, रीगा व रुन्नीसैदपुर प्रखंड के आरटीपीएस काउंटर के कार्यपालक सहायक व आइटी सहायक शामिल हैं.
कहां, कितना हुआ अपलोड
डुमरा में दाखिल-खारिज के 3809 में से 1699 तो एलपीसी के 1070 में से 495 अभिलेख को अपलोड किया गया है. इसी तरह बथनाहा प्रखंड में दाखिल-खारिज के 1867 में 1047 व एलपीसी के 849 में 339, रीगा में दाखिल-खारिज के 1163 में 806 व एलपीसी में 552 में 527 एवं रुन्नीसैदपुर प्रखंड में दाखिल-खारिज के 2079 में 1197 व एलपीसी के 650 में 533 अभिलेखों को अपलोड किया जा सका है.
हाइस्कूल के भूमि को निर्देश
प्रत्येक पंचायत में उच्च विद्यालय का निर्माण कराया जाना है. इसके लिए प्रशासनिक पहल तेज कर दी गयी है. बैठक में डीएम ने कहा कि स्कूल भवन के लिए जहां भी एक एकड़ सरकारी जमीन मिले तो तुरंत रिपोर्ट करे. साथ ही वैसा मध्य विद्यालय, जहां एक एकड़ जमीन हो तो उसके बारे में भी शीघ्र रिपोर्ट करें ताकि इस दिशा में ठोस व तेजी से कार्रवाई किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










