सीतामढ़ी: कन्हौली थानाध्यक्ष निलंबित, अपराध नियंत्रण में लापरवाही का आरोप

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 10 Jun 2026 8:08 PM

विज्ञापन

कन्हौली थानाध्यक्ष बीरबल कुशवाहा निलंबित

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के कन्हौली थानाध्यक्ष बीरबल कुशवाहा को अपराध नियंत्रण और लूट व मारपीट के मामलों में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी अमित रंजन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

Sitamarhi News: अपराध नियंत्रण में लापरवाही और विधि-व्यवस्था में शिथिलता बरतने के आरोप में कन्हौलीथानाध्यक्ष बीरबल कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी रहेगा. एसपी अमित रंजन ने बुधवार को यह सख्त कार्रवाई की है.

लूट और मारपीट मामलों में नहीं की कार्रवाई

जिलादेश के अनुसार, 25 मई 2026 को कन्हौली थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर 2.70 लाख रुपये और मोबाइल लूट की घटना हुई थी. इसके बाद एक जून को भी बाइक सवार से लूटपाट की गई. वहीं दो जून को ग्राम बगहा में मारपीट के दौरान एक समुदाय का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. इन तमाम संवेदनशील मामलों में थानाध्यक्ष द्वारा न तो वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई.

एसपी ने पांच दिन में मांगा स्पष्टीकरण

एसपी ने इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए निलंबन का आदेश जारी किया है.थानाध्यक्ष को पांच दिनों के भीतर स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही सदर एसडीपीओ-2 को कन्हौली थाना की वारंट पंजी, लूट पंजी और अपराध नियंत्रण से जुड़ी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट सात दिनों में सौंपने को कहा गया है.

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन