पुपरी थाना में 1876 लीटर जब्त शराब नष्ट, अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
विभिन्न कांडों में जब्त 1876 लीटर शराब का विनष्टीकरण

पुपरी थाना परिसर में पुलिस ने विभिन्न कांडों में जब्त 1876 लीटर देसी और विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना परिसर में मंगलवार को विभिन्न मामलों में जब्त 1876 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया. कार्रवाई प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूरी की गई.

जब्त शराब में देसी, विदेशी और नेपाली शराब शामिल थी.

तीन प्रकार की शराब की गई नष्ट

पुलिस के अनुसार, विनष्टीकरण के दौरान कुल 1876 लीटर शराब नष्ट की गई. इसमें 19 लीटर विदेशी शराब, 17 लीटर चुलाई (देसी) शराब और 1840 लीटर नेपाली सौफी शराब शामिल थी.

सभी शराब विभिन्न कांडों में जब्त की गई थी.

अधिकारियों की मौजूदगी में हुई प्रक्रिया

शराब विनष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी (सीओ) रामकुमार पासवान, थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार, पुअनि रंजीत कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

पुलिस ने बताया कि जब्त मादक पदार्थों के सुरक्षित निष्पादन के लिए यह कार्रवाई नियमानुसार की गई. बिहार में लागू मद्य निषेध कानून के तहत आगे भी अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.


विज्ञापन
Baidnath Thakur

लेखक के बारे में

By Baidnath Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन