फलदार पौधों के साथ दिया हरियाली का संदेश, बेलसंड के स्कूल में वन विभाग का विशेष अभियान

Author Tusheem kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

वन कर्मियों के साथ स्कूल के बच्चे व शिक्षक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी जिले के बेलसंड में वन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक विशेष अभियान चलाया. श्री गुरु शरण उच्च विद्यालय में छात्रों और शिक्षकों को 1000 से अधिक फलदार पौधे निशुल्क बांटे गए. इस पहल का उद्देश्य लोगों को पौधारोपण के महत्व के प्रति जागरूक करना है.

विज्ञापन

Sitamarhi Tree Plantation: पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से सीतामढ़ी जिले के बेलसंड में वन विभाग ने विशेष पौध वितरण अभियान चलाया. मंगलवार को वन परिक्षेत्र रुन्नीसैदपुर अंतर्गत उपवन परिसर, बेलसंड की ओर से श्री गुरु शरण उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच 1,000 से अधिक पौधों का नि:शुल्क वितरण किया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक करना और हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित करना था.

फलदार पौधे किए गए वितरित

कार्यक्रम में वनरक्षी अमरजीत कुमार अपने सहयोगी वनकर्मियों के साथ मौजूद रहे. वितरण के लिए मुख्य रूप से आंवला, अमरूद और शरीफा जैसे फलदार पौधे उपलब्ध कराए गए.

वन विभाग ने बताया कि इन पौधों को कम जगह में भी घरों और आसपास के क्षेत्रों में आसानी से लगाया जा सकता है.

शिक्षकों ने भी लिया पौधारोपण का संकल्प

विद्यालय के प्रधानाध्यापक भोले शंकर प्रसाद सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अपने घरों और परिसर में लगाने के लिए पौधे प्राप्त किए.

प्रधानाध्यापक ने वन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों के बीच पौधारोपण ही पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी उपाय है.

अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके.

"वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं"

वनरक्षी अमरजीत कुमार ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं. स्वच्छ पर्यावरण, पर्याप्त वर्षा, शुद्ध वायु और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है.

उन्होंने कहा कि वन विभाग का लक्ष्य क्षेत्र को अधिक से अधिक हरित और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है. इसमें आम लोगों की सक्रिय भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन