सीतामढ़ी: बाइक चुराकर भाग रहे चोर को दो भाइयों ने दबोचा, चाकू से हमले के बाद भी हिम्मत से किया काबू

Updated:
विज्ञापन

डुमरा थाना का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी के डुमरा में घर के दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी करने का प्रयास चोर को भारी पड़ा. बाइक मालिक और उसके भाई ने सूझबूझ दिखाते हुए चोर को दबोच लिया, जिसने चाकू से हमला भी किया था.

विज्ञापन

Sitamarhi Bike Thief: जिले के डुमरा थाना क्षेत्र स्थित पकटोला गांव में घर के दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी करने का प्रयास एक चोर को भारी पड़ गया. बाइक मालिक और उसके भाई ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा. आरोपी ने चाकू से हमला भी किया, लेकिन दोनों भाइयों ने सूझबूझ से चाकू छीनकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन

दरवाजे पर खड़ी बाइक लेकर भाग रहा था चोर

पकटोला निवासी राजा कुमार की बाइक (BR 30AC 1107) दरवाजे पर खड़ी थी. तभी एक युवक उसे चुराकर भागने लगा. राजा के भाई अमित की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाते हुए आरोपी को पकड़ लिया. इसी बीच राजा कुमार भी मौके पर पहुंच गए.

हमले के बाद भी दिखाया साहस

पकड़े जाने पर आरोपी ने जेब से धारदार चाकू निकालकर दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया.

  • सूझबूझ से बचाव: दोनों भाइयों ने खुद को बचाते हुए आरोपी से चाकू छीन लिया.
  • आरोपी की पहचान: पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पंकज कुमार (पिता- वीरेंद्र राम), निवासी खजुरिया, थाना डुमरा बताया.

सूचना मिलने पर पहुंची डुमरा थाना पुलिस ने आरोपी पंकज कुमार को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: पीने के पानी की किल्लत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर किया प्रदर्शन, वाहनों की लगी लंबी कतार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन