स्कूटी से हो रही थी शराब तस्करी, मेजरगंज बॉर्डर पर एसएसबी ने दबोचा तस्कर

प्रतीकात्मक तस्वीर
एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर मेजरगंज में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. तस्कर के पास से भारी मात्रा में नेपाली शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी बरामद की गई है.
Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 11.55 लीटर नेपाली अंग्रेजी शराब बरामद की गई है. तस्करी में इस्तेमाल की जा रही टीवीएस स्कूटी भी जब्त कर ली गई.
यह कार्रवाई एसएसबी की 20वीं बटालियन ने सोमवार शाम इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित सैनिक रोड पर की.
कुआरी मदन गांव का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार तस्कर की पहचान अंकुश कुमार के रूप में हुई है, जो मेजरगंज थाना क्षेत्र के कुआरी मदन गांव का निवासी बताया गया है.
एसएसबी की कार्रवाई के बाद आरोपी को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया.
एसएसबी के आवेदन पर दर्ज हुई एफआईआर
एसएसबी के जवान की लिखित शिकायत के आधार पर मंगलवार को मेजरगंज थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई.
इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
थानाध्यक्ष ने की पुष्टि
मेजरगंज के थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि एसएसबी की ओर से मिले आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है.
उन्होंने बताया कि बरामद शराब और जब्त स्कूटी को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










