सीतामढ़ी हादसे के पीड़ित परिवार से मिलीं मंत्री श्रेयसी सिंह, सहायता राशि का दिया भरोसा

Updated:
विज्ञापन
Minister Shreyasi Singh meeting the victim family after the tragic tree fall incident in Rewasi village of Sitamarhi.

पीड़ित परिवार से मुलाकात करतीं मंत्री श्रेयसी सिंह एवं मौजूद जनप्रतिनिधि

रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी गांव में पीपल का पेड़ गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं. उन्होंने घायल सिकंदर सहनी का हाल जाना और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि दिलाने का भरोसा दिया. पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

सीतामढ़ी से राकेश राज की रिपोर्ट

Sitamarhi News: रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी गांव में हुए दर्दनाक हादसे के बाद बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने हादसे में गंभीर रूप से घायल सिकंदर सहनी का हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.

गौरतलब है कि सोमवार देर रात सिकंदर सहनी के घर पर एक विशाल पीपल का पेड़ गिर गया था. इस भीषण हादसे में उनकी पत्नी पूजा देवी, एक पुत्री और तीन पुत्र समेत परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सिकंदर सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

मृतकों के परिजनों को मिलेगी चार-चार लाख रुपये की सहायता

घटनास्थल पर पहुंची मंत्री श्रेयसी सिंह ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराई जाएगी.

मंत्री ने बताया कि आपदा प्रबंधन प्रावधान के तहत प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि दी जाएगी. साथ ही घायल सिकंदर सहनी को भी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जताई संवेदना

मंत्री के साथ रीगा विधायक बैद्यनाथ प्रसाद, परिहार विधायक गायत्री देवी सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे. सभी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे रेवासी गांव में शोक का माहौल है. एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से ग्रामीण स्तब्ध हैं और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं.

विज्ञापन
सरफराज अहमद

लेखक के बारे में

By सरफराज अहमद

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन