सुरसंड के बनौली गांव में खाना बनाने के दौरान लगी भीषण आग, चार घर जलकर राख

सुरसंड के बनौली गांव में खाना बनाने के दौरान लगी भीषण आग, चार घर जलकर राख
सुरसंड के बनौली गांव में शनिवार देर शाम खाना बनाते समय आग लगने से चार ग्रामीणों के घर जलकर राख हो गए. इस हादसे में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है. स्थानीय प्रशासन से जल्द मुआवजे की मांग की जा रही है.
Sursand Fire Incident: बनौली गांव के वार्ड संख्या आठ में शनिवार की देर शाम खाना बनाने के दौरान भीषण आग लग गई. इस अगलगी की घटना में चार ग्रामीणों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए. घटना के बाद पीड़ितों के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है.
लाखों की संपत्ति का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू
अगलगी की यह घटना ध्रुव ठाकुर, महेश ठाकुर, उमेश ठाकुर व राहुल तिवारी के घर में हुई.
घटना से जुड़े प्रमुख बिंदु:
- नुकसान का विवरण: चारों अग्निपीड़ितों के घर में रखे नकदी, अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर, जेवरात व आवश्यक दस्तावेज जलकर स्वाहा हो गए.
- दमकल की कार्रवाई: सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम दो दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची.
- बड़ा हादसा टला: अग्निशमन दस्ता और ग्रामीणों के सहयोग से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के अन्य मकान जलने से बच गए.
जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने की सरकारी मुआवजे की मांग
वार्ड सदस्य सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय नाथ ओझा ने प्रशासन से मांग की है कि क्षति का जल्द आकलन कर सभी पीड़ित परिवारों को अविलंब सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए.
ये भी पढ़ें: बथनाहा में उद्घाटन के दो माह बाद ही टपकने लगी स्वास्थ्य उपकेंद्र की छत, उठे घटिया निर्माण के सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विजय नारायण मिश्र
विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










