सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवानों ने 21 किलो गांजे के साथ तस्कर को दबोचा

Author Birndra kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

गंजा और तस्कर के साथ इंदरवा बीओपी के जवान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 किलो से अधिक गांजे के साथ एक तस्कर को पकड़ा है. सीमा स्तंभ 321 के पास चलाए गए गश्ती अभियान के दौरान यह सफलता मिली.

विज्ञापन

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है. एसएसबी 51वीं बटालियन की इंदरवा बीओपी कैंप के जवानों ने सोमवार की देर रात सीमा स्तंभ संख्या 321 के समीप विशेष गश्ती अभियान चलाकर एक तस्कर को भारी मात्रा में गांजे के साथ धर दबोचा. पकड़े गए आरोपी की पहचान इंदरवा वार्ड संख्या-दो निवासी बिकाउ दास के पुत्र धर्मेंद्र दास के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Indo Nepal Border Smuggling: सीमा स्तंभ 321 के पास जवानों ने बिछाया था जाल

कंपनी कमांडर सह उप कमांडेंट सुमित कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जवानों को सीमा पार नेपाल से मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही इंदरवा बीओपी कैंप के जवानों को अलर्ट मोड पर रखा गया. जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 321 के आसपास रणनीतिक नाकाबंदी कर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी थी.

Ganja Seized: सिर पर बोरी रखकर आ रहा था तस्कर, जवानों ने घेरा

आधी रात के समय नेपाल के सखुआवा गांव की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति सिर पर भारी बोरी लादकर भारतीय सीमा की तरफ बढ़ता नजर आया. जैसे ही वह सीमा क्षेत्र में दाखिल हुआ, नाका पार्टी में मुस्तैद इंदरवा बीओपी कमांडर सब इंस्पेक्टर दर्शन कुमार, आरक्षी श्याम क्षेत्री, आनंद कुमार एवं अंकुश कुमार ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उसे रोक लिया. जब जवानों ने उसकी बोरी की गहन तलाशी ली, तो भीतर चार लाल रंग की पॉलिथीन में पैक किया हुआ कुल 21.480 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ.

सोनबरसा थाना पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

एसएसबी ने जब्त मादक पदार्थ और पकड़े गए तस्कर को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए तत्काल सोनबरसा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया. सोनबरसा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बरामद गांजे को जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट (मादक द्रव्य एवं मनोतेजक पदार्थ अधिनियम) के तहत प्राथमिकी दर्ज की और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

यह भी पढ़ें... BRABU में PhD दाखिले की प्रक्रिया शुरू, 270 सीटों के लिए 3 अक्टूबर तक करें आवेदन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन