नेपाल से माथे पर रखकर ला रहा था विदेशी वैक्सीन, सोनबरसा सीमा पर 40 लाख की खेप के साथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

तस्कर और विदेशी वैक्सीन के साथ एसएसबी जवान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोनबरसा सीमा पर एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 40 लाख की विदेशी मुर्गी वैक्सीन जब्त की है. मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है, जिससे सीमावर्ती इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: सोनबरसा. भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ एसएसबी 51वीं बटालियन के नरकटिया बीओपी जवानों ने बड़ी कार्रवाई की है. जवानों ने नेपाल से तस्करी कर भारत लाई जा रही विदेशी मुर्गी वैक्सीन की बड़ी खेप बरामद की है. मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया. बरामद 1435 वैक्सीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गयी है. इतनी बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद सीमा क्षेत्र में सक्रिय तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

सीमा पर नाका लगाकर तस्करी की जा रही थी निगरानी

एसएसबी नरकटिया बीओपी के कंपनी कमांडर सह उप कमांडेंट सुमीत कुमार ने बताया कि सीमा क्षेत्र में तस्करी पर नजर रखने के लिए जवानों ने पिलर संख्या 322/27 के समीप नाका लगाया था. इसी दौरान नेपाल के सखुआवा गांव की ओर से एक व्यक्ति पैदल भारतीय सीमा की तरफ आता दिखाई दिया. वह अपने माथे पर सामान रखे हुए था.

संदेह होने पर जवानों ने रोका, तलाशी में खुला राज

नाका पार्टी के जवानों को व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लगी. इसके बाद उसे रोककर सामान की तलाशी ली गयी. जांच के दौरान उसके पास से मुर्गियों के लिए निर्मित विदेशी वैक्सीन की बड़ी मात्रा बरामद हुई. चेकिंग में कुल 1435 वैक्सीन मिलने की बात सामने आयी.

नीदरलैंड और अमेरिका निर्मित है बरामद वैक्सीन

एसएसबी के अनुसार बरामद वैक्सीन विदेशी है और इसका निर्माण नीदरलैंड तथा अमेरिका में हुआ है. इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी वैक्सीन की खेप सीमा पार से लाये जाने को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी मामले को गंभीरता से देख रही हैं. बरामद वैक्सीन की संभावित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये बतायी गयी है.

इंदरवा गांव के पप्पू कुमार को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव निवासी भदाई महतो के पुत्र पप्पू कुमार के रूप में हुई है. एसएसबी जवानों ने पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू की. सीमा क्षेत्र में विदेशी सामान की तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने की भी कोशिश की जा रही है.

वैक्सीन और तस्कर को कस्टम विभाग को सौंपा

कार्रवाई में उप निरीक्षक अशोक कुमार, मुख्य आरक्षी बोधराज तथा आरक्षी रवि कुमार, राज बहादुर, सागर और देवनाथ शामिल रहे. एसएसबी ने बरामद वैक्सीन और गिरफ्तार तस्कर को जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोनबरसा कस्टम विभाग के हवाले कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन