बथनाहा में उद्घाटन के दो माह बाद ही टपकने लगी स्वास्थ्य उपकेंद्र की छत, उठे घटिया निर्माण के सवाल

छत से पानी टपकने के कारण खराब हुआ फर्श छत से हो रहा पानी का रिसाव | Prabhat Khabar Network
बथनाहा के बथनाहा प्रखंड स्थित बेलाही जयराम गजहरवा गांव में करोड़ों की लागत से बने नए स्वास्थ्य उपकेंद्र की निर्माण गुणवत्ता सवालों के घेरे में है. उद्घाटन के महज दो माह में ही भवन की छत टपकने लगी है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं.
Bathnaha Health Center: जिले के बथनाहा प्रखंड स्थित बेलाही जयराम गजहरवा गांव में करोड़ों रुपये की लागत से बना नवस्थापित स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवालों के घेरे में आ गया है. गत 29 मई को विधायक ई. अनिल कुमार और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. महिमा मोहन द्वारा उद्घाटित यह दो मंजिला भवन पहली ही हल्की बारिश में टपकने लगा है.
ग्राउंड फ्लोर से प्रथम तल तक पानी का रिसाव, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
बारिश के बाद ग्राउंड फ्लोर से लेकर प्रथम तल तक कई स्थानों पर पानी का रिसाव होने से फर्श जलमग्न हो गया, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं.
स्वास्थ्यकर्मियों व ग्रामीणों ने उठाए ये गंभीर सवाल:
- असुरक्षित माहौल: उपकेंद्र में कार्यरत एएनएम संगीता कुमारी व सीएचओ मो. नदीम ने बताया कि छतों से लगातार पानी टपकने से मरीजों व कर्मियों को असुरक्षित माहौल में काम करना पड़ रहा है.
- पारदर्शिता का अभाव: ग्रामीणों का आरोप है कि परिसर में संवेदक, प्राक्कलित राशि या योजना से संबंधित सूचना पट्ट तक नहीं लगाया गया है.
- घटिया निर्माण: उद्घाटन के महज दो माह के भीतर भवन की ऐसी स्थिति निर्माण में भारी भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है.
ग्रामीणों ने विधायक, सांसद व डीएम से की जांच और कार्रवाई की मांग
ग्रामीण अनिल कुमार सिंह, दिनेश सिंह, चुन्नू सिंह, रमेश कुमार, प्रमोद राम, विजय कुमार, बबलू सिंह व रंजन कुमार सहित अन्य लोगों ने निर्माण एजेंसी के खिलाफ गहरा रोष व्यक्त किया है. ग्रामीणों ने विधायक, सांसद तथा जिलाधिकारी से पूरे निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई करने और भवन की तुरंत मरम्मत कराने की मांग की है.
ये भी पढ़ें: समाहरणालय हिंसक पथराव मामला: 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जारी की तस्वीरें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रतिकांत झा
रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










