समाहरणालय हिंसक पथराव मामला: 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जारी की तस्वीरें

समाहरणालय हिंसक पथराव मामला: 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जारी की तस्वीरें
सीतामढ़ी जिला समाहरणालय गेट पर निट परीक्षा के विरोध में हुए हिंसक पथराव और आगजनी के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है. 8 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज से अन्य की पहचान की जा रही है.
Sitamarhi Violence Update: नीट परीक्षा के विरोध प्रदर्शन के दौरान सीतामढ़ी जिला समाहरणालय गेट पर हुए हिंसक पथराव और आगजनी के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
वीडियो फुटेज से उपद्रवियों की पहचान जारी, 8 गिरफ्तार
पुलिस ने हिंसा में शामिल 08 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही हिंसक प्रदर्शन और तोड़फोड़ करने वाले अन्य असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए सीसीटीवी और वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने उपद्रवियों की तस्वीरें भी जारी की हैं.
पहचान बताने वालों का नाम रहेगा गुप्त, पुलिस ने जारी किए नंबर
पुलिस ने आम नागरिकों से उपद्रवियों को चिन्हित कर सूचना देने की अपील की है. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.
सूचना देने के लिए पुलिस संपर्क नंबर:
- नियंत्रण कक्ष: 90318 33127
- थानाध्यक्ष डुमरा: 90318 26822
- थानाध्यक्ष सीतामढ़ी (नगर): 90318 26820
- थानाध्यक्ष मेहसौल: 90318 26823
हिंसक झड़प में डीएम-एसपी समेत 25 पुलिसकर्मी हुए थे घायल
उल्लेखनीय है कि प्रदर्शन के दौरान हुए भीषण पथराव में जिलाधिकारी रिची पांडेय, एसपी अमित रंजन, दो थानाध्यक्षों समेत 20 से 25 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. इसके अलावा उपद्रवियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया था. पुलिस का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
ये भी पढ़ें; बीपीएससी में 173वीं रैंक लाकर एसडीएम बने राहुल कुमार, कॉलेज ने दिया 5 हजार का इनाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ पिछले 17 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे हैं. एक खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे हमेशा सामाजिक सरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










